होम / RCP Singh: BJP से टूटा नाता! RCP सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान

RCP Singh: BJP से टूटा नाता! RCP सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान

Anjali Singh • LAST UPDATED : October 19, 2024, 3:53 pm IST
ADVERTISEMENT
RCP Singh: BJP से टूटा नाता! RCP सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान

RCP Singh announced the formation of a new party

India News Bihar (इंडिया न्यूज), RCP Singh: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए बीजेपी से नाता तोड़ने और अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने पार्टी से किनारा करने का फैसला लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि, आरसीपी सिंह का यह कदम बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला है। आरसीपी सिंह ने आगे बताया कि वे जल्द ही अपनी नई पार्टी का निर्माण करेंगे

Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर रवि किशन का तंज- ‘जितनी यात्रा चाहें निकाल लें…’

पोस्टर ने बढ़ा दी हलचल 

बता दें कि, बिहार की राजनीति में एक समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साथ ही, हाल ही में पटना में लगाए गए ‘टाइगर अभी ज़िंदा है’ पोस्टर ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है। इस पोस्टर के जरिए उनके समर्थकों ने इशारा कर दिया है कि आरसीपी सिंह की सियासी पारी खत्म नहीं हुई है, बल्कि अब वे नए खेल की तैयारी में हैं।

2023 में जुड़े थे BJP से

जानकारी के मुताबिक, 2023 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हो गए थे, तब आरसीपी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ली थी। हालांकि, बीजेपी में किसी महत्वपूर्ण पद न मिलने पर आरसीपी सिंह को महसूस हुआ कि उन्हें धोखा दिया गया है। इसके बाद उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़ने और नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया।
इसके अलावा, एक समय नीतीश कुमार के बेहद चहेते रहे आरसीपी सिंह अब उनके खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए इस पोस्टर ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आरसीपी सिंह आगे क्या कदम उठाएंगे और उनकी नई पार्टी बिहार की राजनीति में क्या भूमिका निभाएगी।

Prashant Kishor: उपचुनाव की तैयारी जोरों पर! जनसुराज ने किया उम्मीदवारों के नाम घोषित

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT