होम / Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की अब कैसी है तबियत? AIIMS और बेटे अंशुमान ने दिया हेल्थ अपडेट

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की अब कैसी है तबियत? AIIMS और बेटे अंशुमान ने दिया हेल्थ अपडेट

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 27, 2024, 10:59 pm IST
ADVERTISEMENT
Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की अब कैसी है तबियत? AIIMS और बेटे अंशुमान ने दिया हेल्थ अपडेट

India News Bihar(इंडिया न्यूज़),Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हाल ही में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अब एम्स दिल्ली ने उनके स्वास्थ्य पर अपडेट जारी किया है। एम्स दिल्ली की मीडिया प्रभारी और एनाटॉमी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने रविवार को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है। वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

डॉ. रीमा दादा ने बताया कि शारदा सिन्हा जी हेमोडायनामिकली स्थिर हैं। उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वे 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। मेडिकल साइंस के अनुसार, हेमोडायनामिकली स्थिर होने का मतलब है कि व्यक्ति का रक्तचाप और हृदय गति स्थिर है।

PUBG स्टाइल में इजरायल ने इस मुस्लिम देश को किया तबाह, चुन चुन के मारे… देख इस्लामिक मुल्कों में मचा हड़कंप

वेंटिलेटर पर नहीं हैं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे दिल्ली एम्स में अपनी मां के साथ मौजूद हैं। वे आईसीयू में भर्ती हैं। कुछ न्यूज चैनल झूठी खबर चला रहे हैं कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। यह फर्जी खबर है। ऐसा नहीं है। शारदा सिन्हा जी वेंटिलेटर पर नहीं हैं। वे सामान्य ऑक्सीजन पर हैं।

अंशुमान ने बताया कि हालत गंभीर है लेकिन वेंटिलेटर पर शिफ्ट होना बहुत बुरी स्थिति है। अभी शारदा सिन्हा होश में हैं। मैं आज उनसे मिला। उनकी डॉक्टर वंदना से भी मिला। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कल से उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हालांकि डॉक्टरों ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया है।

एम्स के आईसीयू में चल रहा इलाज

अंशुमान ने कहा कि शारदा सिन्हा के जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। आप सभी को निराश नहीं होना चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों की दुआओं का असर इस पर पड़ रहा है। यह शारदा सिन्हा का समय है। इस समय वह बीमारी से लड़ रही हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम उस दिशा में सोचें जिससे उन्हें वापस आने में मदद मिले। पिता की मौत ने उनका मनोबल तोड़ दिया और बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया। वह एक बार आईसीयू से वापस आ चुकी हैं।

PKL-11: अंतिम तीन मिनट में तमिल थलाइवाज ने दिखाया कमाल, मुकाबले को टाई पर रोका

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT