होम / VIP Chief Mukesh Sahani: वीआईपी चीफ मुकेश साहनी का बड़ा ऐलान- 'हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी होंगे CM और…'

VIP Chief Mukesh Sahani: वीआईपी चीफ मुकेश साहनी का बड़ा ऐलान- 'हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी होंगे CM और…'

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 1, 2024, 9:58 pm IST
VIP Chief Mukesh Sahani: वीआईपी चीफ मुकेश साहनी का बड़ा ऐलान- 'हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी होंगे CM और…'

VIP Chief Mukesh Sahani: वीआईपी चीफ मुकेश साहनी

India News Bihar(इंडिया न्यूज) VIP Chief Mukesh Sahani: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज मंगलवार (1 अक्टूबर) को महात्मा गांधी कर्मस्थली चंपारण से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा 3.0 की शुरुआत की। ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ के नारे के साथ शुरू हुई यह यात्रा अगले साल 2 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में जारी रहेगी। उन्होंने आज से यात्रा शुरू की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिसके पास ताकत होती है, दुनिया उसके आगे झुकती है।

महाभारत काल में क्या था वो स्नान जो द्रौपदी किया करती थीं? किस तरह नहाती थीं रानियां

मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम बनने की जताई इच्छा

मुकेश सहनी ने अपनी यात्रा के पहले ही दिन बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हमने तय कर लिया है कि हमें किस पार्टी से गठबंधन करना है। यही हमारी ताकत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव सीएम होंगे और वह खुद डिप्टी सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का नारा है ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’। हमारे अधिकारों का हनन हो रहा है, इसलिए हम मजबूती से महागठबंधन की सरकार बनाएंगे जिसमें हमारी भागीदारी होगी।

‘चंपारण की धरती पर हम बहुत मजबूत हैं’

सहनी ने कहा कि आज तक हमें अपना हक नहीं मिला है। आजकल राजनीति पैसे के बल पर हो रही है। आज चुनाव पैसे के बल पर लड़े और जीते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम गरीब, पिछड़े लोग हैं। जब तक हम जमीन पर मजबूत नहीं होंगे, तब तक चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम चंपारण की धरती पर बहुत मजबूत हैं। अगले विधानसभा में हम यहां से ज्यादा सीटें जीतेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए सहनी ने कहा कि अगले विधानसभा में हम ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

मीडिल इस्ट में मचने वाली है तबाही, ईरान दागने वाला है बैलिस्टिक मिसाइल; अमेरिका के खुलासे के बाद मच गया हड़कंप

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT