होम / Aanchal Tiwari: बिहार सड़क दुर्घटना में भोजपुरी सिनेमा के फेमस सितारो का निधन, इतने लोगों की गई जान

Aanchal Tiwari: बिहार सड़क दुर्घटना में भोजपुरी सिनेमा के फेमस सितारो का निधन, इतने लोगों की गई जान

Simran Singh • LAST UPDATED : February 27, 2024, 1:28 pm IST
ADVERTISEMENT
Aanchal Tiwari: बिहार सड़क दुर्घटना में भोजपुरी सिनेमा के फेमस सितारो का निधन, इतने लोगों की गई जान

Aanchal Tiwari

India News (इंडिया न्यूज़), Aanchal Tiwari, दिल्ली: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर देवकली गांव के पास रविवार की शाम हुई एक दुखद घटना में ट्रक, एसयूवी और मोटरसाइकिल की भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्भाग्य से इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गयी। जिसमें जानी मानी हस्ती भी शामिल थी।

पीड़ितों के बीच भोजपुरी सितारे

पीड़ितों में भोजपुरी मनोरंजन इंटस्ट्री की जाने माने हस्तियां शामिल थीं, जिनमें भोजपुरी गायक छोटू पांडे भी शामिल थे। साथ ही इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव की भी जान चली गई।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट को Abdu Rozik को ED ने भेजा समन, इस मामले पर होगी पूछताछ

बिहार के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट, के माध्यम से इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच 2 पर देवकली के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे से मैं काफी दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के समुचित इलाज के लिए तत्काल निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़े: Rubina Dilaik ने परिवार के साथ शेयर किए खास पल, तस्वीरों में दिखा स्वादिष्ट खाना

इश तरह हुई दुर्घटना

दुर्घटना तब हुई जब आठ लोगों को ले जा रही एक कार शुरू में एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। इसके बाद, एसयूवी और बाइक दोनों दूसरी लेन में चले गए, जहां वे एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गए। टक्कर के परिणामस्वरूप मोटरसाइकिल सवार और कार में बैठे लोगों सहित सभी नौ व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई।

पहचान की पुष्टि

पीड़ितों की पहचान सोमवार को की गई, जिनमें भोजपुरी गायक छोटू पांडे और एक्ट्रेस आंचल तिवारी भी शामिल हैं। अन्य मृतक व्यक्ति प्रकाश राम, दधिबल सिंह, अनु पांडे, शशि पांडे, सत्यप्रकाश मिश्रा और बागीश पांडे थे।

ये भी पढ़े: Anant-Radhika की शादी में 2500 से ज्यादा व्यंजन होगे तैयार, शेफ की लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT