होम / क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा?, एक साथ हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा?, एक साथ हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 23, 2023, 3:51 pm IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Spotted: बॉलीवुड और राजनीति का संबंध कोई नया नहीं है। अक्सर बॉलीवुड और राजनीति के लोगों के दिल आपस में मिल जाते हैं और एक दूसरे के हो जाते हैं। अब आप यही सोच रहे होंगे कि हम ये क्यों बता रहे हैं? दरअसल, राजनीति और बॉलीवुड के गलियारियों से एक ऐसी खबर सामने आ रही है। जिसे जानने के बाद आप भी ये सोचने लग जाएंगे। बीती शाम मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया है।

रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ हुए स्पॉट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के एक साथ कैमरे में स्पॉट होने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों कूल लुक में दिखाई दिए। बीती शाम दोनों को ही व्हाइट शर्ट में देखा गया। जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दोनों को साथ में मिला ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’

देखें पोस्ट:- https://www.instagram.com/p/CqHoAI0Bk0_/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इस ऑनर का नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन (NISAU) ने भारत में ब्रिटिश काउंसिल और UK के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (DIT) के साथ मिलकर अयोजन किया था। इस सेरेमनी का आयोजन ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। खास बात यह है कि भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को देखते हुए ये सेलिब्रेट किया गया था।

परिणीति-राघव हैं सिंगल

जानकारी दे दें कि परिणीति चोपड़ा 15 साल पहले ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल की छात्रा थीं। वहीं राघव चड्ढा ने भी लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई की है। दोनों ही अपनी क्लास के टॉपर भी हैं। हो सकता है दोनों की आपस में बनती भी हो। परिणीति चोपड़ा फिलहाल सिंगल हैं। वहीं राघव चड्ढा ने भी अभी तक शादी नहीं रचाई है।

Also Read: राहुल गांधी को एक मामले में सजा, बाकी 4 में क्या होगा?, इन राज्यों में भी कांग्रेस नेता के खिलाफ चल रहे मानहानि के केस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT