होम / Arjun Kapoor ने परिवार संग सेलिब्रेट किया 'रक्षाबंधन', Janhvi और Sonam नहीं आईं नज़र

Arjun Kapoor ने परिवार संग सेलिब्रेट किया 'रक्षाबंधन', Janhvi और Sonam नहीं आईं नज़र

Babli • LAST UPDATED : August 31, 2023, 12:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Arjun Kapoor RakshaBandhan post दिल्ली:  रक्षाबंधन का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है, जिसकी खुशी बॉलीवुड में भी देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के सितारे बड़े ही धूमधाम से राखी का त्योहार मना रहे हैं। हाल ही में इश्क़ज़ादे के एक्टर अर्जुन कपूर ने रक्षाबंधन के मौके पर राखी सेलिब्रेशन की अपनी एक परिवार के साथ तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। फोटो में अर्जुन कपूर के साथ उनकी बहनें नजर आ रही हैं। फोटो में अर्जुन के साथ अंशुला कपूर ,खुशी कपूर और शनाया कपूर तो मौजूद हैं लेकिन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर का इस तस्वीर में साथ ना होना उनके फैंस को कहीं ना कहीं खटक रहा हैं।

अर्जुन ने तस्वीर के नीचे लिखा लवली नोट

अर्जुन कपूर ने अपनी तीनों बहनों संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “राखी मोहिकों में से आखिरी !!! रक्षा बंधन में कबीले के कुछ प्रमुख खिलाड़ी शामिल नहीं हैं जो छूट गए।” अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर लोग खूब पंसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप सभी को रक्षाबंधन की बधाई” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आखिर ये जाह्नवी कपूर कहां हैं?” कभी अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर शनाया कपूर ने दिल का इमोजी बनाया है लेकिन जाह्नवी और सोनम ने इस पोस्ट पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इसके साथ ही अर्जुन के पोस्ट को अब तक 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

हाल ही में, 2 स्टेट्स के अभिनेता को बॉक्स ऑफिस पर कठिन समय से गुजरना पड़ रहा है। क्योंकी अर्जुन कपूर की पिछली फिल्में एक विलियन रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास हिट नहीं हो पाई थी। फिल्म की कास्ट की बात करे तो फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में अर्जुन कपूर के साथ एक्टर जॉन अब्राहम, तारा सूतारिया और दिशा पाटनी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि यह फिल्म वहीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘बवाल’ में नजर आई थीं। जिसमें जाह्नवी की जोड़ी वरुण धवन के साथ जमी थी, जो फैंस को खूब पसंद भी आई थी। बता दें की अब जल्द ही जाह्नवी फिल्म ‘उलझ’ में नजर आएंगी।

अर्जुन कपूर और उनके भाई बहनों ने इस राखी खुब दिखाया प्यार

अर्जुन कपूर, ने अंशुला, खुशी और उनके कजिन्स रिया, शनाया और मोहित मारवाह ने बुधवार को रक्षा बंधन मिलकर मनाया था। राखी की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर और जान्हवी कपूर की तरफ इशारा करते हुए लिखा की, उनके भाई बहनों के ग्रुप में से कुछ लोग चूंक गए है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयक की है जिसमे वह हाथों में कुछ लिफ़ाफ़े पकड़े नजर आ रहे है, तो वही खुशी कपूर उन्हें देख कर काफी उत्साहित नजर आ रही है। साथ ही अर्जुन ने यह भी लिखा है की, “खुशी और उसका लिफाफों के प्रति उत्साह!” खुशी कपूर ने भी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए ‘हैपी राखी’ कहा है। वही शनाया कपूर ने भी तस्वीरें शेयर कर अपने भाई बहनों के लिए प्यार जताया है। अर्जुन कपूर की सगी बहन अंशुला कपूर ने भी अपने राखी के पलों को अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए भाई बहनों के लिए प्यार जताया है।

khushi-kapoor-celebrates-raksha-bandhan-with-arjun-kapoor-anshula-cousins-rhea-shanaya-see-pics

ये भी पढ़े- Akshay Kumar ने बहन अलका संग शेयर कि ख़ास तस्वीरें, कहा- ‘ताकत हैं तु मेरी’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT