India News (इंडिया न्यूज़), Arjun Kapoor and Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने की तैयारी कर रहें हैं। जब से ‘सिंघम 3’ से अर्जुन कपूर का लुक सामने आया है, तभी से एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लेकिन इन सब के बीच अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रहें हैं। दरअसल, ये खबरें अर्जुन कपूर की लव लाइफ से जुड़ी हुई है। अर्जुन कपूर अभी हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ एक्ट्रेस की मां के घर गए थे, जिसके बाद से इस कपल की शादी को लेकर खबरें सामने आने लगी। अब इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, दोनों साथ में नजर आ रहें हैं।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में नजर आ रहें हैं। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) भी दिखाई दे रहें हैं। अर्जुन और मलाइका कूल अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, अभी हाल में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें सामने आई हैं।
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर लोग लाइक करने के साथ कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैं। यूजर्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। तो वहीं ट्रोल्स दोनों को ऐज गैप को लेकर ट्रोल करते नजर आ रहें हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.