होम / पेरिस कॉउचर वीक में रैंप वॉक कर रही Janhvi Kapoor को चीयर करते दिखे BF शिखर पहारिया, किया ये रिएक्ट -IndiaNews

पेरिस कॉउचर वीक में रैंप वॉक कर रही Janhvi Kapoor को चीयर करते दिखे BF शिखर पहारिया, किया ये रिएक्ट -IndiaNews

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 25, 2024, 3:10 pm IST
पेरिस कॉउचर वीक में रैंप वॉक कर रही Janhvi Kapoor को चीयर करते दिखे BF शिखर पहारिया, किया ये रिएक्ट -IndiaNews

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya

India News (इंडिया न्यूज़), BF Shikhar Pahariya on GF Janhvi Kapoor Cheers Her Paris Haute Couture Week: जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। पेरिस कॉउचर वीक (Paris Haute Couture) के लिए पेरिस में मौजूद अभिनेत्री ने राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया। वो शो से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर रहीं हैं। अब इसी बीच उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया (Shikhar Pahariya) वहां अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद थे। जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके बॉयफ्रेंड को चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ आगे की लाइन में बैठे हुए देख सकते हैं।

जान्हवी के शो की पहली लाइन में चीयर करते दिखे शिखर पहारिया

आपको बता दें कि अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर ने रैंप वॉक करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। रैंप पर चलते हुए वो किसी खूबसूरत जलपरी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने सीक्विन और फ्रिल्स वाली ब्लैक फिशटेल स्कर्ट पहनी थी। उन्होंने इसे ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ पेयर किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

लंदन से बेबीमून मनाकर मुंबई लौटे Deepika Padukone-Ranveer Singh, एक्ट्रेस ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट – India News

Shikhar Pahariya and Janhvi Kapoor

गर्लफ्रेंड जान्हवी कपूर को बॉयफ्रेंड शिखर करते हैं स्पोर्ट

उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया को पहली लाइन में बैठे हुए देख सकते हैं। उनके चेहरे पर सबसे चमकदार मुस्कान है, क्योंकि वो अपनी गर्लफ्रेन्ड को देख रहे हैं, जो लाइमलाइट और सभी का दिल चुरा रही है। जान्हवी कपूर को सबसे भाग्यशाली लड़कियों में से एक कहना गलत नहीं होगा, जिनके पास एक ऐसा बॉयफ्रेंड है, जो हमेशा उनका उत्साह बढ़ाता है और उनका समर्थन करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT