होम / Bigg Boss 17: मन्नारा साथ कंटेस्टेंट्स के बर्ताव पर भड़की प्रियंका चोपड़ा की मां, सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट

Bigg Boss 17: मन्नारा साथ कंटेस्टेंट्स के बर्ताव पर भड़की प्रियंका चोपड़ा की मां, सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट

Simran Singh • LAST UPDATED : January 20, 2024, 8:06 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bigg Boss 17, दिल्ली: बिग बॉस 17 को देखने वाले फैंस जानते है की शो में नजर आने वाली कंटेस्टेंट्स मन्नारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। जब उन्होंने घर में एंटी की थी, तो देसी गर्ल ने उनके लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया था। अब, एक्ट्रेस की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स के लिए अपना समर्थन दिखाया है। हाल ही में घर के अंदर बाकी घर वालो- अंकिता लोखंडे, ईशा मालविया और आयशा खान ने मन्नारा पर निशाना साधा और उन्हें धमकाया। इस घटना का जिक्र करते हुए मधु चोपड़ा ने एक कमेंट किया है। जिसने मन्नारा के सभी फैंस का ध्यान अपनी तरह खींच लिया है।

प्रियंका चोपड़ा की मां ने कंटेस्टेंट्स को लेकर किया कमेंट

बता दें कि मन्नारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें 17 जनवरी को बिग बॉस 17 के घर के अंदर हुई घटना को दिखाया गया था। वीडियो में एक दिलचस्प कैप्शन है जिसमें लिखा है, “हर किसी को शर्म आनी चाहिए! हम इसे गेम नहीं कहते हैं!! हम अब हर किसी का असली पक्ष देख रहे हैं!” वीडियो में अंकिता, ईशा और आयशा को मन्नारा को धमकाते हुए दिखाया गया है। Bigg Boss 17

जिसको देखने के बाद कमेंट सेक्शन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कमेंट किया, “ओएमजी! वे असभ्य व्यवहार कर रहे हैं।” इस पर मन्नारा की बहन मिताली हांडा ने भी लिखा, “वास्तव में, मामी।”

Priyanka Chopra’s mother’s comment on Mannara Chopra’s video

घर में मन्नारा के साथ हुई घटना

17 जनवरी को आए एपिसोड की बात करें तो इसमें मन्नारा चोपड़ा उस सोफे के आर्मरेस्ट पर बैठी नजर आईं जिसमें मुनव्वर फारुकी बैठे थे। उन्होंने मसाले की डिब्बियाँ को बरामद किया जो बाकी घर वालो ने छुपा दिए थे। जिसके बाद मुनव्वर ने उन्हें अपनी जैकेट के नीचे छिपा दिया। वहीं विक्की जैन को मसालो को छीनने की कोशिश करते देखा गया। मन्नारा मुनव्वर की रक्षा कर रही थी। उनकी टीम के अन्य अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी भी उनके सामने खड़े दिखे और टीम के अन्य सदस्यों को सामान छीनने नहीं दिया। Bigg Boss 17

इस एपिसोड में विक्की जैन की अभिषेक और अरुण से बहस हो रही थी। अंकिता लोखंडे ने मन्नारा को ‘मुनव्वर की असिस्टेंट’ कहा और कहा कि वह उसकी वजह से उससे बात नहीं कर सकतीं। विक्की जैन ने भी अपमानजनक कमेंट करते हुए कहा कि मन्नारा मुनव्वर की गोद में बैठी अच्छी लग रही थी। आयशा खान आईं और मन्नारा की नकल करते हुए कहा कि उनका चेहरा सुंदर नहीं है। Bigg Boss 17

जब मन्नारा मुनव्वर के सामने खड़ी दिखीं तो ईशा ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे मन्नारा लड़खड़ाकर सोफे पर गिर गईं। जैसे ही उसने शिकायत की, अंकिता ने कहा कि मन्नारा ईशा को धक्का देने और प्रोत्साहित करने की हकदार है।

 

ये भी पढ़े:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.