होम / लंदन से बेबीमून मनाकर मुंबई लौटे Deepika Padukone-Ranveer Singh, एक्ट्रेस ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट -IndiaNews

लंदन से बेबीमून मनाकर मुंबई लौटे Deepika Padukone-Ranveer Singh, एक्ट्रेस ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट -IndiaNews

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 25, 2024, 2:57 pm IST
लंदन से बेबीमून मनाकर मुंबई लौटे Deepika Padukone-Ranveer Singh, एक्ट्रेस ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट -IndiaNews

Deepika Padukone and Ranveer Singh

India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone and Ranveer Singh: बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से कुछ ऐसा ही रिस्पॉन्स मिला। दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रहीं हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गई थीं। मंगलवार, 25 जून की सुबह कपल मुंबई वापस लौट आया है। इस दौरान पैपराजी ने इस कपल को अपने कैमरे में कैद किया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में पति रणवीर सिंह उनका पूरा ख्याल रख रहें हैं। लंदन में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद कपल अपने शहर मुंबई वापस आ गया है। इस दौरान दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दीपिका हमेशा की तरह ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। वहीं, रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी की कॉपी करते नजर आए। वो भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने ओवरकोट और टी-शर्ट पहन रखी थी।

शाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput का पहली प्रेग्नेंसी में होने वाला था गर्भपात, डॉ ने कहा यह एक चमत्कार है, जानें यह दर्दनाक किस्सा – India News

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करीना ने Karisma Kapoor के 50वें जन्मदिन पर केक काटते हुए तस्वीरें की शेयर, बेस्ट फ्रेंड मलाइका-अमृता ने भी ऐसे दी जन्मदिन की बधाई- India News

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आई थीं। अब वो जल्द ही रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगी। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। अब वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इसके अलावा वो फिल्म डॉन 3 भी नजर आएंगे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT