होम / ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान की होगी एंट्री, रोहित शेट्टी की टीम ने किया अप्रोच

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान की होगी एंट्री, रोहित शेट्टी की टीम ने किया अप्रोच

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 10, 2023, 9:25 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Divyanka Tripathi and Hina Khan in Khatron Ke Khiladi 13, मुंबई: टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) के मेकर्स इस शो को और भी मजेदार बनाने जा रहे हैं। ऐसे में एलिमिनेशन के बाद और भी कई दूसरे एक्टर्स को इस शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। खबरों के मानें तो अब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के लिए टीवी की दो नामी बहुओं को अप्रोच किया गया है।

हिना खान को किया गया अप्रोच

जानकारी के अनुसार, शो खतरों के खिलाड़ी 13 में आने वाले दिनों में हिना खान (Hina Khan) नज़र आ सकती हैं। खबरों के मुताबिक बताया गया कि मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है। वहीं इस शो के लिए हिना खान के अलावा एक और एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है।

दिव्यांका त्रिपाठी भी होंगी शो का हिस्सा

बताया जा रहा है कि इस शो के मेकर्स ने ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को भी इस शो में आने के लिए अप्रोच किया है। लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी दोनों इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर आएंगी या फिर गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगी।

एक मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान के पास ‘खतरों के खिलाड़ी’ की टीम का फोन गया था। ऐसे में अब ये देखना काफी इंट्रस्टिंग होगा कि क्या हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी इस शो में आने के लिए हामी भरती हैं या नहीं। अगले कुछ दिनों में अगर हिना और दिव्यांका मुंबई से केपटाउन के लिए फ्लाइट पकड़ती हैं तो यकीनन दोनों ही रोहित शेट्टी के शो में भी नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT