होम / Khatron Ke Khiladi 13 : स्टंट कर बुरी तरह घायल हुई Divyanka Tripathi,चोट का हुआ ये असर…

Khatron Ke Khiladi 13 : स्टंट कर बुरी तरह घायल हुई Divyanka Tripathi,चोट का हुआ ये असर…

Babli • LAST UPDATED : September 27, 2023, 12:50 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Khatron Ke Khiladi 13, दिल्ली: दिव्यंका त्रिपाठी जिन्हें खतरों के खिलाड़ी का धाकड़ गर्ल माना जाता है। वह हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 में दिखाई दी है। हालांकि इस शो में दिव्यंका कंटेस्टेंट के रूप में नहीं बल्कि एक चैलेंजर के रूप में नजर आई हैं। इस शो में दिव्यंका को मौजूद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को चैलेंज देना था, जिस बीच एक्ट्रेस को एक हेलीकॉप्टर वाला स्टंट करके दिखाना था। यह स्टंट काफी खतरनाक था। जिस दौरान दिव्यंका को इसे करने में काफी छोटे भी लगी है। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में एक्ट्रेस के हाथ में नीले निशान बने हुए हैं। जिन्हें देखकर उनके फैंस ने उन्हें ख्याल रखने की सलाह दी है।

फैंस ने कि दिव्यंका की जमकर तारिफ 

स्टंट करते हुए की वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने लिखा “कुछ चीज देख रही थी, और देखो मुझे क्या मिला। इस सीजन की केप टाउन की कुछ यादों को शेयर कर रही हूं, स्क्रोल करते रहिए।” इस पोस्ट को देखने के बाद दिव्यंका के फैंस ने तारीफों के पुल बाधंने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा यह रियल में खतरों के खिलाड़ी है। तो वहीं दूसरे ने लिखा आप अपने सीजन की विनर थी, लेकिन फिक्सिंग की वजह से आपको जीतने का मौका नहीं मिला। एक फैन ने एक्ट्रेस को अपना ध्यान रखने की भी सलाह दी। तो वहीं दिव्यंका के पति विवेक ने कमेंट कर कहा मेरी लड़की तो आग है।

अर्जुन बिजलानी ने कि एक्ट्रेस की तारिफ 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने जबरदस्त एक्शन से अपने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया था। इतना ही नहीं शो के दौरान उन्हें रानी और धाकड़ गर्ल जैसे निक नेम भी मिलने लगे थे। हालांकि सीजन 11 की जीत का ताज अर्जुन बिजलानी ने अपने सर पर रखा था। लेकिन उन्होंने दिव्यंका को लेकर कहा कि सभी दिव्यंका को सिंपल बहू और स्वीट मानते हैं। लेकिन वह एक धाकर लड़की निकली।

एक्ट्रेस के बारे में 

दिव्यंका त्रिपाठी पॉपुलर tv शोज का भी हिस्सा रही है, जैसे ये है मोहब्बतें, बनु में तेरी दुल्हन। बता दे कि कुछ दिन पहले दिव्यंका की एक वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ श्री’ भी जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी। जिसमें दिव्यंका ने एक सिंपल पत्नी और मां के साथ-साथ जादूगर का रोल भी निभाया था।

 

ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.