India News (इंडिया न्यूज़), Swadesh Actress Gayatri Joshi Husband Being Probed For Italy Car Accident: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘स्वदेश’ (Swadesh) से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी (Gayatri Joshi) खबरों में बनी हुई हैं। बता दें कि बीते दिन इटली में उनके साथ हुए सड़क हादसे की जानकारी ने हलचल मचा दी है। अब वहीं इस केस में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने मामले को और भी ज्यादा गंभीर बना दिया है।
जानकारी के अनुसार, इस कार एक्सीडेंट के दौरान एक्ट्रेस गायत्री जोशी के साथ उनके अरबपति हसबैंड विकास ओबरॉय भी थे। अब पुलिस ने उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। गायत्री जोशी और विकास ओबरॉय के साथ हुए सड़क हादसे में कुछ और गाड़ियां भी शामिल थी। इस सड़क हादसे में एक्ट्रेस और उनके पति तो बच गए, लेकिन एक स्विस कपल की मौत हो गई। अब इस पूरे मामले की जांच शुरू हो चुकी है, जिसमें गायत्री जोशी के पति का नाम शामिल हो गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि अधिकारियों ने हादसे की पड़ताल करने के लिए विकास ओबरॉय पर जांच बैठा दी है। अगर वो इस दुर्घटना में दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 7 साल की जेल भी हो सकती है।
एक रिपोर्ट में बताया गया कि विकास ओबरॉय नीले रंग की लम्बोर्गिनी हुराकन चला रहे थे। इस हादसे में हुए 2 लोगों की मौत के सिलसिले में वो संदिग्धों की लिस्ट में है। रिपोर्ट के अनुसार, विकास और गायत्री की लम्बोर्गिनी की छत टूट गई थी, लेकिन दोनों सुरक्षित थे।
सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है, जिसे गायत्री जोशी के एक्सीडेंट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दो लग्जरी कारें लम्बोर्गिनी और फरारी की आपस में टक्कर होती हुई दिख रही है। इस एक्सीडेंट में स्विट्जरलैंड के एक कपल- मार्कस क्रौटली और मेलिसा क्रौटली का निधन हो गया।
Two deaths on a Ferrari in Sardina, Italy pic.twitter.com/skT3CaXg0T
— Globe Clips (@globeclip) October 3, 2023
Read Also: Ranbir Kapoor को क्यों भेजा समन? जाने महादेव ऐप से क्या है एक्टर का कनेक्शन (indianews.in)
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.