होम / Honey Singh Divorce: हनी सिंह और शालिनी के तलाक को दिल्ली अदालत ने दी मंजूरी, जाने कितने करोड़ में हुआ समझौता

Honey Singh Divorce: हनी सिंह और शालिनी के तलाक को दिल्ली अदालत ने दी मंजूरी, जाने कितने करोड़ में हुआ समझौता

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 7, 2023, 7:24 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Honey Singh Divorce: फेमस सिंगर रैपर और यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने सालों बाद दोबारा वापसी की है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक फाइनल हो गया है। जी हां, दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार, 7 नवम्बर को हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक को मंजूरी दे दी है। पिछले साल शालनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने अपनी 20 साल की शादी तोड़ दी है।

अब इसमें एक नया अपडेट सामने आया है। सिंगर और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक को दिल्ली की एक अदालत ने आज यानि मंगलवार को मंजूर दे दी है।

ढाई साल बाद तलाक को मिली मंजूरी

जानकारी के अनुसार बताया गया कि फैमिली कोर्ट में परमजीत सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहे ढाई साल पुराने मुकदमे को खत्म करते हुए दोनों पक्षों को तलाक की डिक्री दे दी। हनी पर उनकी पत्नी ने सिंह पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। शालिनी का कहना था कि सिंगर और उनकी फैमिली ने उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया था।

अब पार्टियों के समझौते पर पहुंचने के बाद आरोप वापस ले लिए गए। पिछले साल सितंबर में हनी सिंह ने शालिनी को 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था।

शालिनी से तलाक लेने लिए हनी सिंह को देनी पड़ी मोकी रकम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने हनी सिंह से एलिमनी के लिए 10 करोड़ की मांग की थी। लेकिन अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये की एलिमनी पर समझौता हुआ है। बता दें कि शालिनी न हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि हनी सिंह ने उन्हें धोखा भी दिया है। रैपर का दूसरी महिलाओं के साथ भी शारीरिक संबंध था। इसके अलावा शालिनी ने ये दावा भी किया था कि रैपर ने मानसिक और शारीरिक तौर पर उनका शोषण भी किया है।

2011 में हुई थी शादी

हनी सिंह और शालिनी ने शादी से पहले करीब 20 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर कपल ने साल 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी की थी। दोनों की शादी काफी सीक्रेट थी, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी के 3 साल बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी, जिसके बाद हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो में ये खुलासा किया था कि उनकी शालिनी से शादी हो चुकी है।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT