होम / जल्द ही सात फेरे लेंगे ऋतिक रोशन और सबा आजाद, कुछ ही लोगों के बीच होगी शादी

जल्द ही सात फेरे लेंगे ऋतिक रोशन और सबा आजाद, कुछ ही लोगों के बीच होगी शादी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 3, 2023, 5:04 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Hrithik Roshan and Saba Azad To Get Married) बॉलीवुड के हॉट एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) संग अपने रिलेशनशिप के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऋतिक रोशन को अक्सर सबा आजाद के साथ कईं बार स्पॉट किया जाता है। जहां फैंस उन्हें साथ देखना पसंद करते हैं तो वहीं ट्रोल्स उनका मजाक उड़ाने से भी जरा पीछे नहीं हटते हैं। बता दें कि अब ऋतिक रोशन और सबा आजाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनो की शादी से जुड़ी ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद
  • 2023 में कर सकते है सीक्रेट वेडिंग
  • रोशन परिवार के करीब हैं सबा आजाद

 

2023 में कर सकते हैं सीक्रेट वेडिंग

आपको बता दें कि दोनों की शादी को लेकर पिछले साल भी खबर सामने आई थी। दरअसल, बताया गया कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद 2023 में सीक्रेट वेडिंग कर सकते हैं, जिसमें केवल परिवार और बेहद खास दोस्त शामिल होंगे। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। न ही खुद ऋतिक और सबा ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रोशन परिवार के करीब हैं सबा आजाद

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और सबा आजाद ने धीरे-धीरे एक्टर के परिवार के दिल में भी जगह बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो न केवल ऋतिक के मम्मी-पापा ने, बल्कि उनके दोनों बच्चों ने भी सबा आजाद को अपना लिया है। हैरानी की बात तो ये भी है कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन को कईं बार सुजैन खान और अर्सलान गोनी के साथ पार्टी करते भी देखा जाता है।

इस तरह शुरू हुई थी ऋतिक और सबा की लव स्टोरी

ऋतिक और सबा की मुलाकात ट्विटर के जरिए हुई थी। यहां दोनों की बातचीत हुई, जिसके बाद ऋतिक ने सबा को डिनर के लिए बुलाया था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को दिल भी दे बैठे। हालांकि कईं बार अपनी प्रेम कहानी के लिए ऋतिक रोशन और सबा आजाद को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT