होम / MS Dhoni Birthday: बर्थडे से पहले हैदराबादी फैंस ने धोनी को दिया खास तोहफा

MS Dhoni Birthday: बर्थडे से पहले हैदराबादी फैंस ने धोनी को दिया खास तोहफा

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : July 7, 2023, 8:25 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),MS Dhoni Birthday, दिल्ली: 7 जुलाई यानी आज पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर माही के चाहने वाले लाखों फैंस फोटोज और वीडियो शेयर कर अपने चहेते खिलाड़ी का बर्थडे सेलिब्रेट करने में लगे हैं। जिस वजह से इस समय ट्विटर पर #MSDhoni का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। वही दुसरी तरफ धोनी के जन्मदिन पर हैदराबाद के रहने वाले माही के एक फैन ने कैप्टन कूल को एक बेहद ही खास तोहफा दे सुर्खियों में छाए हुए है।

धोनी के फैंन ने रचा इतिहास

दरअसल बता दें, माही के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 6 जुलाई को आंध्र प्रदेश के रहने वाले माही का एक फैन धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चहाता था। इसलिए धोनी के इस फैंन ने 77 फीट का एक बड़ा सा कटआउट लगाया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियों इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इंटरनेट यूजर्स भी इस कटआउट को लाईक, शेयर करने के साथ-साथ कमेंट कर माही के जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं कुछ सोशल मीडिया युजर्स का दावा है कि माही का ये कटआउट पूरी दुनिया में किसी भी क्रिकेटर का सबसे बड़ा कटआउट है।

 

धोनी भविष्य में बनेंगे भारत के क्रिकेट कोच?

महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास ले लिया, लेकिन उनकी प्रशंसा और उपस्थिति क्रिकेट की दुनिया में आज भी महसूस की जाती है। धोनी को भविष्य में अब एक सफल क्रिकेट कोच के रूप में देखा जा रहा है। धोनी क्रिकेट से संयास लेने के बाद  वह अपनी क्रिकेट करियर के अलावा व्यापार,  और संघटना क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें:  क्रिकेट के मैदान के बाद अब बॉलीवुड में नई पारी खेलने को तैयार माही, इस फिल्म के साथ करेंगे मनोरंजन क्षेत्र में पदार्पण

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT