India News (इंडिया न्यूज़), Maharashtra CM Eknath Shinde Meet Salman Khan: रविवार सुबह (14 अप्रैल, 2024) को मुंबई में सलमान खान (Salman Khan) के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलियां चलीं। सौभाग्य से, सलमान और उनका परिवार सुरक्षित और स्वस्थ हैं, जबकि घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, मामले के दो आरोपियों को मुंबई से भागने के बाद गुजरात के भुज जिले में गिरफ्तार किया गया। दोनों को आज सुबह मुंबई लाए जाने के बाद मुंबई की किला अदालत में पेश किया गया और वो 25 अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे।
अपनी फोटो को AI वीडियो में देख शॉक हुए Amitabh Bachchan, शेयर कर बताई ये बात – India News
अब रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) आज सलमान खान से उनके बांद्रा स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे।
Maharashtra CM Eknath Shinde to visit actor Salman Khan at his residence before leaving for Nagpur today: CMO Official
(file pic) pic.twitter.com/T4Va3sDBLj
— ANI (@ANI) April 16, 2024