होम / Navratri Special Film: बॉलीवुड की इन फिल्मों में देखें मां दुर्गा की भव्य झलक, नवरात्रि में भरें भक्ति का जोश

Navratri Special Film: बॉलीवुड की इन फिल्मों में देखें मां दुर्गा की भव्य झलक, नवरात्रि में भरें भक्ति का जोश

Simran Singh • LAST UPDATED : October 15, 2023, 10:42 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Navratri Special Film, दिल्ली: बॉलीवुड में हर साल अलग-अलग टॉपिक पर फिल्में बनाई जाती है। भारत में होने वाले हर त्यौहार की झलक को फिल्मों में दिखाई भी जाता है। 15 अक्टूबर यानी आज से नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। ऐसे में हम आपको बताएंगे उन फिल्मों के बारे में जिसमें आप मां दुर्गा के भव्य झलक को देख सकते हैं।

देवदास

फिल्मों में दुर्गा पूजा की बात आती है। तो संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास का जिक्र हर कोई करता है। शरद चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म दुर्गा पूजा की शानदार तैयारी को दिखाती है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित “डोला रे डोला” गाने पर डांस करते हुए नजर आती है। जो मां दुर्गा की पूजा के दौरान खूबसूरती से दिखाया गया है। यह फिल्म 2002 में रिलीज की गई। जिसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर की डायरेक्शन बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ महीनों पहले ही सिनेमा में रिलीज की गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को साथ में अभिनय करते देखा गया। जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म के अंदर दुर्गा पूजा का भव्य सीन भी दिखाया गया था। जो फिल्म के अंदर एक अहम भूमिका निभाता है। इसमें मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते रणवीर कथक करते हुए भी नजर आते हैं। बाद में डोला रे गाने पर भी उनका नाच देखा जाता है।

कहानी

सुर्जोय घोष की 2012 में रिलीज हुई फिल्म “कहानी” जिसमें विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के अंदर कोलकाता की पृष्ठभूमि को दर्शाया गया था। जिसमें लंदन से आई एक महिला अपने पति को ढूंढती है। कोलकाता में मां दुर्गा की पूजा अर्चना का धूमधाम से जश्न बनाते हुए भी देखा जा सकता है। इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम पर भी देख सकते हैं।

परिणीता

2005 में रिलीज हुई फिल्म परिणीता की कहानी शरद चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास भी आधारित है। फिल्म में विद्या के साथ सैफ अली खान और संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। फिल्म के अंदर कोलकाता को बहुत करीब से दिखाया गया है। जिसमें दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली रस्म को भी दिखाया गया है।

 

ये भी पढ़े:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT