होम / मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करतीं नई नवेली दुल्हन परिणीति पहुंची ससुराल, ट्रेडिशनल लुक में दिखे राघव

मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करतीं नई नवेली दुल्हन परिणीति पहुंची ससुराल, ट्रेडिशनल लुक में दिखे राघव

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 25, 2023, 9:37 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब फाइनली दोनों ने शादी करके सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसम खा ली है। बता दें कि 24 सितंबर 2023 को दोनों ने उदयपुर में शादी कर ली है। जिसके बाद सोमवार सुबह अपनी शादी की फोटोज शेयर की। ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी और वेडिंग रिसेप्शन एन्जॉय करने के बाद 25 सितंबर को उदयपुर से दिल्ली आ गए। जी हां, अब परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल पहुंच गई हैं। इस दौरान की कुछ फोटोज और वीडियो सामने आई हैं।

ससुराल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फॉर्मल लुक में लीला पैलेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लीला पैलेस से निकलते हुए परिणीति और राघव को शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया। अब दोनों को अलग-अलग लुक में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। ये कपल ने दिल्ली पहुंचने से पहले ही अपना हुलिया बदल लिया और दोनों एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिए। राघव जहां ग्रीन कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट और व्हाइट पायजामे में नजर आए।

नियॉन कलर के सलवार-सूट नजर आईं परिणीति

वहीं, परिणीति चोपड़ा ने नियॉन कलर का सलवार-सूट पहना था और दुपट्टे को ओढ़ लिया था। बेबी पिंक चूढ़ा, मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करतीं नई नवेली दुल्हन परिणीति बेहद हसीन नजर आईं। परिणीति के दोनों भाई उन्हें और राघव को लेने एयरपोर्ट आए थे। इसके बाद परिणीति अपने ससुराल चली गईं।

लीला पैलेस से जींस टॉप में निकलीं थीं परिणीति

इसके पहले दोपहर में परिणीति चोपड़ा को जींस-टॉप में देखा गया था। वो अपने पति राघव चड्ढा के साथ लीला पैलेस से निकलते हुए पिंक कलर का टॉप और डेनिम जींस में शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुईं। इस दौरान परिणीति ने सिंदूर लगाए बालों को खुला छोड़ दिया था।

दिल्ली और मुंबई में होगा रिसेप्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद कपल दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर रिसेप्शन पार्टी देंगे। दिल्ली के रिसेप्शन में राजनितिक जगत से जुड़े कई दिग्गद नेता शामिल होंगे। वहीं मुंबई वाली पार्टी मे बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

 

Read Also: स्वरा भास्कर ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, बेटी की पहली झलक शेयर करने के साथ नाम भी किया रिवील (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT