होम / स्वरा भास्कर ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, बेटी की पहली झलक शेयर करने के साथ नाम भी किया रिवील

स्वरा भास्कर ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, बेटी की पहली झलक शेयर करने के साथ नाम भी किया रिवील

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 25, 2023, 9:09 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Swara Bhaskar Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में बनी हुई है। स्वरा के फैंस उनके मां बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। जी हां, स्वरा भास्कर मां बन गई है। इस बात का खुलासा स्वरा भास्कर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर किया है। इसके साथ ही अपने बेबी की भी पहली झलक शेयर की है।

मां बनी स्वरा भास्कर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बेबी संग कुछ फोटोज शेयर कर फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है। इन फोटोज के साथ स्वरा ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।”

स्वरा ने पोस्ट में बेटी का नाम भी किया रिवील

इस पोस्ट में स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया है। स्वरा ने अपनी बेबी गर्ल का नाम राबिया रखा है, लेकिन चेहरा अभी नहीं दिखाया है।

इन फोटोज में स्वरा अपनी बेटी को गोद में लिए बेहद खुश नजर आ रही हैं।

स्वरा के साथ उनके पति फहाद अहमद भी दिखाई दे रहें हैं। इन फोटोज के सामने आने के बाद उनके फैंस उन्हें बधाईंया दे रहें हैं।

इसी साल मार्च में हुई थी शादी

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने इसी साल मार्च में दिल्ली में शादी रचाई थी। इससे पहले ये कपल कोर्ट मैरिज कर चुका था, जिसकी फोटोज काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। बताया गया कि स्वरा एक रैली को क्रांतिकारी अंदाज में संबोधित कर रही थीं और उसी रैली में फहाद अहमद भी मौजूद थे। इसके बाद दोनों के बीच में दोस्ती गहरी होती चली गई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ।

 

Read Also: अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, परिणीति चोपड़ा की भी दिखी झलक (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT