होम / MS Dhoni Birthday: सिर्फ साक्षी का ही नहीं बल्कि धोनी का भी है उत्तराखंड से बेहद खास रिश्ता

MS Dhoni Birthday: सिर्फ साक्षी का ही नहीं बल्कि धोनी का भी है उत्तराखंड से बेहद खास रिश्ता

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : July 7, 2023, 11:41 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), MS Dhoni Birthday, दिल्ली: भारत के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। भारत को विश्वकप दिलाने के साथ ही उनके हेलीकॉप्टर शॉट के लिए हर कोई उन्हें याद कर रहा है। अपने शानदार खेल से देशभर के खेल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले धोनी का उत्तराखंड से भी बेहद खास रिश्ता है। महेंद्र सिंह धोनी मूल गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

धोनी के परिवार ने 40 साल पहले छोड़ा था गांव

किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह है। जिन्होंने 40 साल पहले रोजगार के लिए अपना पैतृक गांव को छोड़ दिया था। वह रांची चले गए वहीं रहने लगे। हालांकि अभी धोनी के पिता धार्मिक आयोजनों में गांव में आते हैं। धोनी के चाचा घनपत सिंह भी अब गांव में नहीं रहते हैं। वह भी चार वर्ष पूर्व गांव से पलायन कर हल्द्वानी बस गए हैं। धौनी का परिवार वर्ष 2004 में गांव आया था। उत्तराखंड गठन से पूर्व महेंद्र धौनी का अपने पैतृक गांव में जनेऊ संस्कार हुआ था। इसके साथ ही उनका ससुराल भी राजधानी देहरादून के डालनवाला में है।

4 जुलाई 2010 में उन्हेंने साक्षी के साथ सात फेरे लिए

अगर महेंद्र सिंह धोनी के लव लाइफ की बात करें तो 4 जुलाई 2010 में उन्हेंने साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे। माही ने शादी भी देहरादून के एक रिजॉर्ट में बेहद सादगी के साथ परिवार के लोगों की उपस्थिति में की थी। उनकी पत्नी साक्षी के माता-पिता का घर डालनवाला में है। धोनी कई बार पत्नी और बेटी जीवा के साथ देहरादून-मसूरी घूमने आते रहते हैं, सोशल मीडिया में बेहद कम एक्टिव रहने वाले धोनी के पिछले कुछ पोस्ट बताते हैं कि उनका अपनी जन्म भूमी से कितना लगाव है।

यह भी पढ़ें:  दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही घटी कियारा-कार्तिक के फिल्म की कमाई

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM योगी आज बस्ती और गोरखपुर का करेंगे दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा, जानें पूरा शेड्यूल
ब्रेस्ट कैंसर मरीज क्यों कटवाते हैं बाल? Hina Khan ने हटाए अपने सिर के बाल, जानें वजह
India-Pakistan Relations: पीएम मोदी जाएंगे पाकिस्तान? किस मकसद से न्योता भेज रही है शहबाज सरकार
Delhi Metro: कितनी और कैसे कमाई करती है दिल्ली मेट्रो? यहां से आते हैं पैसे
Jammu Kashmir: कश्मीर शिव मंदिर तोड़फोड़ मामले में बड़ा एक्शन, रियासी में 43 लोग हिरासत में
Bihar: 17 दिनों के अंतराल में 12 पुल ढहने के बाद बिहार के अधिकारी ने इंजीनियरों पर लगाया आरोप
भविष्यवाणी साबित हुई सच: हाथरस की घटना के पीछे छिपी थी आषाढ़ कृष्ण पक्ष का दुर्योग काल बना संकटकाल!
ADVERTISEMENT