होम / मालदीव वेकेशन एंजॉय करती दिखी परिणीति चोपड़ा, लोगों ने पूछा- ‘चड्ढा साहब भी साथ हैं क्या?’

मालदीव वेकेशन एंजॉय करती दिखी परिणीति चोपड़ा, लोगों ने पूछा- ‘चड्ढा साहब भी साथ हैं क्या?’

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : August 19, 2023, 7:01 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra Vacation Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा का जब से रोका हुआ है, तब से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुईं हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं, जिसके बाद उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब इसी बीच परिणीति चोपड़ा इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए मालदीव गई हुई हैं। परिणीति ने अपने वेकेशन की वीडियो फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं।

मालदीव वेकेशन एंजॉय करती दिखी परिणीति चोपड़ा

आपको बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर मालदीव वेकेशन की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में परिणीति बीच पर एंजॉय करती नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में परिणीति साइकिलिंग करती दिख रहीं है तो उनसे बाद समंदर किनारे लेटकर आराम कर रही हैं। इस वीडियो में परिणीति के अलावा कोई नजर नहीं आ रहा है, जिस वजह से फैंस पूछ रहें हैं कि क्या राघव भी उनके साथ हैं?

लोगों ने राघव के ना दिखने पर पूछे सवाल

परिणीति चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “लीव, ब्रीथ, स्टॉप ओवरथिंकिंग।” परिणीति के इस पोस्ट पर लोग लाइक करने के साथ कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैं। एक फैन ने लिखा, ‘ओवरथिंकिंग खत्म नहीं होती।” दूसरे फैन ने लिखा, ‘चड्ढा साहब भी साथ हैं क्या?’ तो किसी फैन ने लिखा, ‘वाह राघव चड्ढा वाह, बेहतरीन च्वाइस, बेस्ट ऑफ लक।’ इसके अलावा कई लोगों ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी ड्रोप किए हैं।

13 मई को हुआ था रोका

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का 13 मई 2023 को रोका हुआ था। ये रोका दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ था। राघव और परिणीति के रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा के साथ पूरी चोपड़ा फैमिली शामिल हुई थी। परिणीति ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की थीं, जिसमें ये कपल बहुत ही प्यारा लग रहा था। अब परिणीति चोपड़ा के फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

 

Read Also: ‘गदर 2’ के 300 करोड़ क्लब में शामिल होने पर सनी देओल और अमीषा पटेल ने मनाया जश्न (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT