होम / Parineeti Raghav Wedding: हाथी, घोड़े या रथ पर नहीं बल्कि इस शाही तरीके से दुल्हनिया परिणीति को लेकर जाएंगे राघव चड्ढा, सबसे अलग होगी एंट्री

Parineeti Raghav Wedding: हाथी, घोड़े या रथ पर नहीं बल्कि इस शाही तरीके से दुल्हनिया परिणीति को लेकर जाएंगे राघव चड्ढा, सबसे अलग होगी एंट्री

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 16, 2023, 11:04 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कुछ ही दिनों में हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करेंगे। शादी के कार्ड भी सामने आ चुके हैं। शादी को लेकर आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। ऐसे में फैंस परिणीति को राघव की दुल्हन बनते देखने के लिए उत्सुक हैं, फैन्स दोनों की शादी के कपड़ो से लेकर शादी के वेन्यू तक हर चीज के बारे में चर्चा कर रहे हैं। अब शादी से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

दुल्हन को लेने नाव से आएंगे राघव चड्ढा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे राजा राघव चड्ढा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हाथी, घोड़े या बग्घी पर सवार नहीं होंगे वह परिणीति चोपड़ा को शाही नाव पर लेकर जाएंगे। सहरा बंधने के बाद वह बोट से ही होटल ताज पहुंचेंगे वहीं बारात के इस शाही एंट्री की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रहीं हैं।

इस खूबसूरत जगह पर लेंगें 7 फेरे

आपको बता दें कि शादी के कार्ड में शादी से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी दी गई है। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में सात फेरे लेंगें । इसके बाद यह जोड़ी 30 सितंबर को “ताज लेक” में शादी का रिसेप्शन रखेगी। 23 सितंबर को मेहमानों के लिए वेलकम लंच का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में उदयपुर में इस जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

ये भी पढ़ें- Parineeti And Raghav Love Story: यूके में मुलाकात के बाद भारत में हुआ प्यार, ऐसे एक-दूसरे के हुए Parineeti Chopra और राघव चड्ढा

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT