होम / प्रेग्नेंट Deepika Padukone का लंदन की सड़कों पर हाथ थामे दिखे पति Ranveer Singh, कैफे में क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट -IndiaNews

प्रेग्नेंट Deepika Padukone का लंदन की सड़कों पर हाथ थामे दिखे पति Ranveer Singh, कैफे में क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट -IndiaNews

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 22, 2024, 3:36 pm IST
प्रेग्नेंट Deepika Padukone का लंदन की सड़कों पर हाथ थामे दिखे पति Ranveer Singh, कैफे में क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट -IndiaNews

Deepika Padukone and Ranveer Singh

India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone and Ranveer Singh: बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी और जल्द ही माता-पिता बनने वाले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में लंदन के लिए रवाना हुए। अब दीपिका और रणवीर का लंदन में अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हुए एक वायरल वीडियो मिला है।

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन में घूमते आए नजर

आपको बता दें कि जल्द ही माता-पिता बनने वाले जोड़े लंदन में कुछ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। लंदन से गर्भवती दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दीपिका और रणवीर को एक कैफे से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। देखभाल करने वाले पति होने के नाते रणवीर अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर बाहर निकलते हैं।

धर्म की इसमें कोई भूमिका नहीं…, Zaheer Iqbal के पिता का खुलासा, Sonakshi Sinha नहीं अपनाएगी इस्लाम – India News

इस दौरान डेनिम जींस, सनग्लास और स्नीकर्स के साथ ब्लैक कार्डिगन में दीपिका बेहद प्यारी और सहज दिख रही हैं। वहीं, सिंह ब्लैक पैंट और कूल शेड्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट में स्टाइलिश दिख रहे हैं।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण लंदन के लिए हुए रवाना

दरअसल, 20 जून, 2024 की सुबह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लंदन के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके प्रस्थान का एक वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर सामने आया। इस दौरान पति रणवीर को अपनी पत्नी दीपिका के लिए प्यार देखा। इस दौरान वो दीपिका के लिए कार का दरवाज़ा खोलने के लिए सबसे पहले कदम बढ़ाया, उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की और फिर चेक-इन गेट की ओर जाते समय उनका हाथ थामते नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Hrithik Roshan-Jr NTR का वॉर 2 में वन-ऑन-वन होगा कॉम्बैट सीन? स्टंट मास्टर ने किया खुलासा – India News

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट का बात करें तो वो फरहान अख्तर की बेसब्री से प्रतीक्षित डॉन 3 के लिए तैयार हो रहे हैं, जो वर्तमान में निर्माण में है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में होंगी।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म कल्कि 2898 AD है, जिसमें वो प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर नाग अश्विन कर रहे हैं। इसके अलावा, वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आएंगी, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT