होम / प्रियंका चोपड़ा ने ‘सोना’ इंडियन रेस्टोरेंट से बनाई दूरी, 2 साल पहले की थी पार्टनरशिप

प्रियंका चोपड़ा ने ‘सोना’ इंडियन रेस्टोरेंट से बनाई दूरी, 2 साल पहले की थी पार्टनरशिप

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : August 17, 2023, 4:23 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra Restaurant Sona: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ अपने बिजनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जी हां, कुछ समय पहले प्रियंका ने बिजनेस में भी अपना कदम रखा था। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट सोना (Sona) खोला था। इस इंडियन रेस्टोरेंट का नाम प्रियंका ने सोना रखा। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट से दूरी बना ली है। 2 साल के बाद प्रियंका ने अपनी पार्टनरशिप तोड़ दी है।

प्रियंका चोपड़ा के पार्टनरशिप ने कही ये बात

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ये रेस्टोरेंट मनीष गोयल के साथ पार्टनरशिप पर शुरू किया था। मनीष ने एक मैगजीन से बातचीत कर कहा, “रेस्टोरेंट की क्रिएटिविटी के पीछे प्रियंका थी। हम उनकी पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए आभारी हैं। प्रियंका अब हमारी क्रिएटिव पार्टनर नहीं हैं। वो सोना फैमिली का हिस्सा रहेंगी और हम अपने नए चैप्टर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।”

प्रियंका से जुड़े एक प्रतिनिधि ने कहा, “सोना को जीवन में लाना उसके करियर में हमेशा एक गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण पल होगा। सोना से दूर जाने से उसे इन महत्वाकांक्षाओं को और अधिक वैश्विक स्तर पर विस्तारित करने की अनुमति मिलती है और वो उन संभावनाओं के बारे में उत्साहित है, जो इंतजार कर रही हैं।”

प्रियंका चोपड़ा के बिजनेस की बात करें तो उनका लग्जरी होमवेयर ब्रांड सोना होम है। उनका हेयरकलर ब्रांड और एक प्रोडक्शन कंपनी भी है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार सिटाडेल वेब सीरीज में नजर आईं थीं। उनके पास इस समय कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। वहीं, जोया अख्तर की ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली थीं लेकिन अब प्रियंका ने इस फिल्म से दूरी बना ली है।

 

Read Also: Gadar 2 के 200 क्लब में शामिल होने पर सनी देओल ने अपनी टीम संग मनाया जश्न, लोगों ने कहा- ‘300 करोड़ से ज्यादा जाएगा’ (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Relationship Advice Tips: वर्किंग कपल्स इन तरीकों से एक-दूसरे को जाहिर करें प्यार, इन टिप्स की मदद से रिश्ता रखें बरकरार -Indianews
Alia Bhatt ने Gucci Cruise से शेयर किया अपना लुक, मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने लुटाया प्यार -Indianews
Street Food: शावर्मा ही नहीं, ये 9 हेल्दी दिखने वाले फूड हो सकते हैं आपके सेहत के लिए घातक-Indianews
Cannes 2024 में Ajay Devgn और Tabu की औरों में कहां दम था की दिखेगी पहली झलक, इस दिन से आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल -Indianews
Nayanthara ने विग्नेश शिवन संग भगवती कुमारी अम्मन और तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिरों की यात्रा, लिया आशीर्वाद -Indianews
Swati Maliwal: क्या राजनीतिक पार्टियों में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी होती है ? जानें जनता की राय
GPAT 2024: जीपैट के लिए आवेदन में जल्द करें करेक्शन, आज ही यहां से करें सुधार-Indianews
ADVERTISEMENT