होम / अमेरिका से भारत लौटते ही प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ गए थे लड़के, पिता ने परेशान होकर ढक दी थी घर की खिड़कियां

अमेरिका से भारत लौटते ही प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ गए थे लड़के, पिता ने परेशान होकर ढक दी थी घर की खिड़कियां

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 3, 2023, 9:40 pm IST
अमेरिका से भारत लौटते ही प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ गए थे लड़के, पिता ने परेशान होकर ढक दी थी घर की खिड़कियां

Priyanka Chopra Revealed About Father.

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra Revealed About Father, मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने ग्लैमर अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने मेट गाला (Met Gala 2023) लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका ने बड़े ही कातिलाना अंदाज में पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। लेकिन इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के लुक से ज्यादा उनके डायमंड नेकलेस ने सर्खियां बटोरी है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा अपने एक बयान को लेकर खबरों में आ गई हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो 16 साल की थी, तब उनके पिता ने एक्ट्रेस पर कई पाबंदियां लगा दी थीं।

प्रियंका के पिता ने इस वजह से घर की खिड़कियों को ढका

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने द हॉवर्ड स्टर्न शो में खुलासा करते हुए बताया कि एक लड़का उनके घर की बालकनी में कूद गया था, जिसके बाद प्रियंका के पिता ने घर की खिड़कियों को भी ढक दिया था। प्रियंका ने बताया कि अमेरिका से भारत वापस लौटने के बाद उन्हें लोग काफी अटेंशन दे रहे थे, जिसकी वजह से उनके पिता परेशान हो गए थे।

प्रियंका ने कहा, “मेरे पिता बहुत घबरा गए थे क्योंकि उन्होंने एक 12 साल की चोटी वाली बच्ची को अमेरिका भेजा था। लेकिन कूल बनने के चक्कर में मैंने वहां पर अपने बालों को काट दिया था। मैं अमेरिकी हर्मोन्स और वहां के टेस्ट के साथ वापस भारत लौटी थी।”

प्रियंका की बालकनी में कूद गया था लड़का

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह भारत वापस लौटी तो हर कोई उन्हें नोटिस करने लगा था। एक्ट्रेस ने कहा, “अमेरिकी हाई स्कूल में लड़के मेरे पीछे-पीछे घर आते थे। एक लड़का तो रात को मेरी बालकनी में भी कूद गया था, जिसके बाद मेरे पिता बहुत गुस्सा हो गए थे। इस घटना के बाद उन्होंने खिड़कियों पर बार लगाने का फैसला किया।”

प्रियंका के जींस पहनने पर भी लगा दी थी रोक

प्रियंका चोपड़ा ने आगे ये भी बताया कि इस घटना के बाद उन पर कई पाबंदियां लग गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “मेरे पिता ने मेरी सारी जींस जब्त कर ली थीं और मुझे इंडियन सूट पहनने के लिए कह दिया गया था।” प्रियंका ने बताया कि उनके लिए उनके पापा ने एक ड्राइवर रख लिया था, जो उन्हें हर जगह लेकर जाता था।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT