होम / Priyanka Chopra ने राम मंदिर की इनसाइड फोटोज की शेयर, रामलला को देख हाथ जोड़े नजर आए मां समेत मालती-निक

Priyanka Chopra ने राम मंदिर की इनसाइड फोटोज की शेयर, रामलला को देख हाथ जोड़े नजर आए मां समेत मालती-निक

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 21, 2024, 4:38 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra Shared Inside Photos of Ram Temple: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही विदेश में रहती हों और विदेशी बहू बन गईं हों, लेकिन अपनी संस्कृति और परंपराओं से कभी दूर नहीं हुईं। ये बात प्रियंका समय-समय पर लोगों को बताती रहती हैं। इन दिनों देसी गर्ल अपने पूरे परिवार के साथ भारत आई हुईं हैं। बता दें कि बुधवार, 20 मार्च को प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas), बेटी मालती (Malti Marie) और मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ राम मंदिर (Ram Mandir) के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं। इसके बाद मंदिर की इनसाइड फोटो प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार संग रामलला के किए दर्शन

Randeep Hooda की ऐसी हालत देख रो पड़ी उनकी मां, पिता ने किया गुस्सा – India News

आपको बता दें कि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहला मौका था, जब प्रियंका चोपड़ा दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची। सोशल मीडिया पर सुबह से ही एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। वहीं अब खुद ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में भगवान राम की मूर्ति और प्रिंयका मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

दूसरी फोटो में प्रियंका ने सेल्फी शेयर की है, जिसमें निक जोनस, मालती और एक अन्य बच्चा नजर आ रहें है। साथ ही भगवान राम की मूर्ती भी दिखाई दे रही हैं। तीसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी और मधु चोपड़ा नजर आ रहीं हैं। इस दौरान मालती भगवान श्रीराम की मूर्ति को देख हाथ जोड़े नजर आ रही है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “जय सिया राम, नन्हे और परिवार के लिए आशीर्वाद।”

Do Aur Do Pyaar का रोमांचक टीजर हुआ जारी, Vidya Balan-Ileana Dcruz ने बिखेरी अपनी अदाएं – India News

साड़ी पहने नजर आईं पीसी

इस मौके पर प्रिंयका चोपड़ा येलो साड़ी पहने नजर आई। तो वहीं क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में निक जोनस भी नजर आए। मधु चोपड़ा लाल साड़ी में नजर आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रिंयका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

SS Rajamouli के बेटे एसएस कार्तिकेय ने जापान में महसूस किए तेज भूकंप के झटके, भयावह अनुभव किया शेयर – India News

प्रिंयका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो के इवेंट में भी प्रियंका शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रियंका ने अपनी डॉक्युमेंट्री वुमन ऑफ माइ बिलियन की घोषणा की, जो देश की ऐसी महिलाओं की कहानी दिखाएगी, जिन्होंने जीवन में हिंसा का सामना किया है। अजितेश शर्मा निर्देशित डॉक्युमेंट्री प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.