ADVERTISEMENT
होम / मनोरंजन / प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की अपनी लाडली की पहली झलक

प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की अपनी लाडली की पहली झलक

BY: Priyambada Yadav • LAST UPDATED : January 31, 2023, 9:05 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की अपनी लाडली की पहली झलक

PC: NDTV

इंडिया न्यूज़,दिल्ली (Priyanka Chopra Revealed her daughter malti face): ग्लोबस आइकन प्रिंयका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलेब्स में से एक हैं। एक्ट्रेस का जादू बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी देखने को मिलता है। देसी गर्ल अपनी खूबसूरत अदाओं से अपने फैंस के दिलों पर राज करती है इसके साथ ही प्रिंयका अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं।  प्रियंका अक्सर अपनी और अपनी फैमिली की फोटोज भी पोस्ट करती है, लेकिन अपनी बेटी मालती का चेहरा अक्सर प्रियंका छिपाती हुई नजर आती हैं। लेकिन हाल ही मे एक्ट्रेस ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसका इंतजार उनके फैंस काफी वक्त से कर रहे थे।

दरअसल, हाल ही मे प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। लेकिन यह बता पाना थोड़ा मुश्किल है की ऑफिशियली प्रियंका ने बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है या  गलती से वीडियो में चेहरा दिखाया गया लेकिन, प्रियंका का यह इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजा से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो लॉस एंजिल्स के एक कार्यक्रम का है, जिसमें प्रियंका निक जोनास के साथ शामिल हुई थी।मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा पहली बार सोशल मीडिया पर देखने के बाद प्रियंका के फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

Also Read: आज पेश होगा इकनॉमिक सर्वे, कल आएगा आम बजट

Tags:

Bollywood NewsBOLLYWOOD NEWS IN HINDIBollywood UpdateNick JonasPriyanka ChopraPriyanka Chopra DaughterPriyanka Chopra husbandPriyanka Chopra instagram

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT