होम / Raha Video: पापा Ranbir Kapoor की गोद में नजर आई बेटी राहा, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

Raha Video: पापा Ranbir Kapoor की गोद में नजर आई बेटी राहा, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 5, 2024, 4:52 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ranbir Kapoor-Raha Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसके साथ ही रणबीर अक्सर अपनी फैमिली को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर बेटी राहा (Raha) को लेकर रणबीर का नाम काफी चर्चा में रहता है। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बेटी राहा की पहली झलक रिवील की। इस बीच राहा का एक और लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपने पापा की गोद में दिखाई दे रहीं हैं।

पापा की गोद में दिखीं राहा कपूर

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा छोटी से उम्र में फेस स्टार किड्स की सूची में शुमार हो गई हैं। आए दिन राहा को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। खासतौर पर आलिया की लाड़ली की एक झलक देखने के लिए फैंस की एक्साइटेमेंट काफी हाई रहती है। इस बीच सोशल मीडिया पर राहा की लेटेस्ट वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिख रहें हैं।

इस दौरान उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर नजर आ रहीं है। राहा अपने पापा की गोद में दिखाई दे रही हैं। राहा की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। ऐसे में फैंस को दोबारा से राहा की झलक देखने को मिल गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

एक साल बाद दिखाई राहा की पहली झलक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद बीते साल 6 नवंबर को उनके घर बेटी ने जन्म लिया। राहा कपूर को लेकर बतौर पेरेंट्स, इन दोनों सुपरस्टार ने ये तय कर दिया था कि वो कुछ समय के लिए उनकी झलक नहीं दिखाएंगे। इसके लिए उन्होंने पैपराजी से भी अनुरोध किया था। इसके बाद हाल ही में बीते 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार बेटी राहा कपूर की पहली झलक पैपराजी के सामने दिखाई।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि के जातकों को मिल सकती है नौकरी के क्षेत्र में सफलता, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-Indianews
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पीएम मोदी तो दीदी के गढ़ से शाह-नड्डा भरेंगे हुंकार, जानें आज का पूरा शेड्यूल-Indianews
Uttar Pradesh: कार को नुकसान पहुंचाने से नाराज शख्स ने हत्या कर शव नाले में फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार- Indianews
महाआर्यमन सिंधिया के मैनेजर ने की धोखाधड़ी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे हैं MyMandi स्टार्टअप के मालिक- Indianews
Turbulence In Flight: फ्लाइट में क्यों होता है टर्बुलेंस? जानें कैसे बन जाता है ये खतरनाक-Indianews
Summer Driving Tips: गर्मी में यात्रा का बना रहे हैं प्लान, तो कार चलाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान- Indianews
Car Engine: 3-सिलेंडर या 4-सिलेंडर इंजन कौन है सबसे बेहतर, इनमें क्या है अंतर जानें?- Indianews
ADVERTISEMENT