होम / शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद जहीर इकबाल के हाथों में दिया बेटी Sonakshi Sinha का हाथ, शादी से कन्यादान की तस्वीर हुई वायरल -IndiaNews

शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद जहीर इकबाल के हाथों में दिया बेटी Sonakshi Sinha का हाथ, शादी से कन्यादान की तस्वीर हुई वायरल -IndiaNews

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 25, 2024, 3:39 pm IST
शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद जहीर इकबाल के हाथों में दिया बेटी Sonakshi Sinha का हाथ, शादी से कन्यादान की तस्वीर हुई वायरल -IndiaNews

Shatrughan Sinha and Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

India News (इंडिया न्यूज़), Shatrughan Sinha and Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Kanyadaan Photo: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और अभिनेता जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी का समारोह हाल ही में मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। उनकी शादी बेहद निजी थी। जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए, लेकिन कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से कन्यादान की तस्वीरें सामने आई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का शत्रुघ्न सिन्हा ने किया कन्यादान

आपको बता दें कि नाराजगी की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने अपनी बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया। जहीर इकबाल का दोनों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया। वहीं, अब कुछ नई तस्वीरें ध्यान खींच रहीं हैं। फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये शादी की तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा के कन्यादान की हैं। इस रस्म के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया।

नई नवेली दुल्हन Sonakshi Sinha ने अपने पति ज़हीर संग प्यार भरी तस्वीरें की शेयर, एक-दूसरे के माथे पर किस करते आए नजर – India News

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोनाक्षी सिन्हा का वेडिंग लुक

कन्यादान की फोटो में सोनाक्षी सिन्हा सफेद चिकनकारी की साड़ी पहने नजर आईं और जहीर इकबाल मैचिंग शेरवानी पहने नजर आए। ये कपल का वेडिंग लुक था। शत्रुघ्न सिन्हा नीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए और पूनम सिन्हा गुलाबी रंग के सलवार सूट में नजर आईं। शादी के बाद रिसेप्शन के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने लाल बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी और बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

पेरिस कॉउचर वीक में रैंप वॉक कर रही Janhvi Kapoor को चीयर करते दिखे BF शिखर पहारिया, किया ये रिएक्ट -India News

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी में पहुंचे ये सितारें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड मैरिज शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर हुई। जहां सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। इसके बाद कपल ने मुंबई के बैस्टियन होटल में दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। जहां काजोल, हुमा कुरैशी, सलमान खान और हनी सिंह समेत कई मशहूर चेहरे शामिल हुए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT