होम / शादी के बाद रैंप पर उतरी Sonakshi Sinha, पिंक हाई स्लिट गाउन में बिखेरा जलाव

शादी के बाद रैंप पर उतरी Sonakshi Sinha, पिंक हाई स्लिट गाउन में बिखेरा जलाव

Babli • LAST UPDATED : July 28, 2024, 1:58 pm IST

Sonakshi Sinha

India News (इंडिया न्यूज़), Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा इस समय सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच अपने प्यार जहीर इकबाल से शादी की है। इस जोड़े ने सात साल एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर के अपने प्यार को मुकमल किया। अपने हनीमून और शादी के एक महीने की सालगिरह के बाद, सोनाक्षी अब फिर काम पर वापस आ गई हैं और उन्होंने हाल ही में मंच पर रैंप वॉक करते हुए आग लगा दी।

  • रैंप वाक पर बिखेरा जलवा
  • लाल ही है दुल्हन का असली रंग

शादी के पहले Alia Bhatt की इन आदतों का बिल्कुल पसंद नहीं करते थे Ranbir Kapoor, एक्ट्रेस ने किए ये बदलाव

रैंप वाक पर बिखेरा जलवा

हाल ही में, सोनाक्षी सिन्हा ने इंडियन कॉउचर वीक 2024 में डॉली जे के लिए रैंप वॉक किया। उसके लिए उन्होंने एक लैवेंडर-रंग का सेक्विन गाउन पहना। ड्रेस असयंमेट्रिकल पैटर्न में थी और उसमे एक ऊँची स्लिट थी। इसके अलावा, सोनाक्षी के चेहरे की चमक बिल्कुल शानदार थी।लैवेंडर-टोन्ड की ये बॉडी-हगिंग गाउन सोनाक्षी पे बेहद जच रही थी।

गाउन पूरी तरह सेक्विन और स्टोनवर्क से सजाया गया था, और स्लीव्स में कट दाना कढ़ाई के साथ पत्ती पैटर्न बने हुए थे। सोनाक्षी ने अपने मेकअप को न्यूड बेस में रखा और अपनी ड्रेस को चमकने दिया। डायमंड के एअर रिंग्स और चमकती हाई हील्स के साथ सोनाक्षी ने अपना लुक कम्पलीट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

आलिया भट्ट की डिट्टो कॉपी हैं बेटी Raha Kapoor, कैमरा देख जमकर दिए पोज

लाल ही है दुल्हन का असली रंग

जहाँ आज कल दुल्हनें शादी और पार्टीज में जहाँ नुदे पस्टेल कोर्स पहन रहें है वह सोनाक्षी ही थीं जिन्होंने इस तथ्य में विश्वास किया कि ‘लाल’ दुल्हन का रंग है। अपने रिसेप्शन के लिए, सोनाक्षी ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे रंग के चाँद और सितारे बने हुए थे। उन्होंने सिन्दूर से अपनी मांग भी पुरी भरी थी, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे। इसके बाद भी आफ्टर-पार्टी के लिए सोनाक्षी ने लाल रंग का अनारकली सेट पहना जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Bigg Boss OTT 3 PROMO: दायन भी 7 घर छोड़ कर वार करती है…, मीडिया ने घर में घुसकर उड़ाई कृतिका मलिक की धज्जियां

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT