होम / Sophia Loren: इतालवी स्टार सोफिया लॉरेन हुई हादसे का शिकार, कूल्हे और जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर, डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी

Sophia Loren: इतालवी स्टार सोफिया लॉरेन हुई हादसे का शिकार, कूल्हे और जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर, डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 26, 2023, 4:13 am IST

Sophia Loren

India News (इंडिया न्यूज),Sophia Loren: इतालवी स्टार मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन हादसे का शिकार हो गई। खबर ये सामने आ रही है कि, मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन जिनेवा में अपने घर पर गिर गई जिसके बाद उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद खबर ये सामने आई कि, इस हादसे में इतालवी स्टार के कूल्हे और जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी। हलाकि अब सोफिया लॉरेन का स्वास्थ्य अभी ठीक बताया जा रहा है।

आज रेस्तरां का करने वाली थी उद्घाटन

जानकारी के लिए बता दें कि, मशहूर अभिनेत्री लॉरेन मंगलवार आज यानी 26 सितंबर को इटली के बारी में मानद नागरिकता प्राप्त करने वाली थीं। साथ ही, वह अपनी सोफिया लॉरेन रेस्तरां चेन के चौथे आउटपोस्ट का उद्घाटन भी करने वाली थीं। रेस्तरां ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया इस हादसे के बाद लॉरेन को थोड़े समय के लिए स्वास्थ्य लाभ लेना होगा।

पुरस्कारों की कतार

इसके सथ ही आपको बता दें कि, 1960 की टू वुमेन के लिए ऑस्कर जीत चुकीं लॉरेन को 2020 में नेटफ्लिक्स फिल्म द लाइफ अहेड में देखा गया था। इसका निर्देशन उनके बेटे एडोआर्डो पोंटी ने किया था। इस फिल्म से वह 11 साल की अभिनय की दुनिया में लौटी थीं। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल गीत के लिए ऑस्कर में नामांकन मिला था। इसके अलावा लॉरेन ने मैडम रोजा के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का डेविड डि डोनाटेलो पुरस्कार जीता था।

 

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

12 में से इन पांच राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह बदल देगा सबकुछ, जानें क्या छिपा है आने वाले दिनों में   
हो सकता है अनर्थ! अगर नहीं देखा Panchang, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त   
भगवान भोलेनाथ के बारे में ये क्या कह गए अनिरुद्धाचार्य, मांगनी पड़ी माफी! संतों ने कर दी इतनी बड़ी मांग
Weather Today: महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के साथ इन राज्यों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
छुट्टी के दिन इतना सस्ता हो गया Petrol-Diesel? अभी करें चेक 
Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
ADVERTISEMENT