India News (इंडिया न्यूज़), Suniel Shetty in Mahakal: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने शुक्रवार, 19 जनवरी की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां वो अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ नजर आए। दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और भस्म आरती में भी शामिल हुए। बेटे के संग सुनील शेट्टी शिव भक्ति में लीन दिखें। इस दौरान सुनील शेट्टी पूरे समय नंदी हाल में ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए नजर आए।
आपको बता दें कि एक्टर ने महाकालेश्वर मंदिर के इंतजामों को लेकर संतोष जताया। पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि भगवान महाकाल के भस्म आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की।
सुनील शेट्टी ने कहा, “भस्म आरती में शामिल होकर उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई है। वे भस्म आरती का वर्णन शब्दों में नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब आंखों से आंसू निकल जाए और पूरा शरीर आरती में कंपन करने लगे तो इस बात की अनुभूति हो जाती है कि भगवान शिव साक्षात है। भगवान महाकाल की आरती ने रोम-रोम खड़ा कर दिया।”
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): अभिनेता सुनील शेट्टी और मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/CHebzw2Uby
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
VIDEO | Actor Suniel Shetty and his son Ahan Shetty offer prayers at Mahakal Temple in Ujjain, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/aQDD4DlP2D
— Press Trust of India (@PTI_News) January 19, 2024
बता दें कि भगवान महाकाल की भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध है और हमेशा से शिव भक्तों का आकर्षण का केंद्र मानी जाती है। यहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आ चुके हैं। वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी की पहचान भी शिवभक्त के रूप में होती है। पिछले साल फरवरी में उनकी बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य केएल राहुल ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।
View this post on Instagram
अथिया और राहुल के अलावा पिछले साल मार्च में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। दोनों ने बाबा महाकाल की भस्म आरती की थी और पूजन-अर्चन किया था, जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थी।
Read Also:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.