होम / Elvish Yadav सांप कांड में आया इस बिग बॉस कंटेस्टेंट का नाम, FIR दर्ज

Elvish Yadav सांप कांड में आया इस बिग बॉस कंटेस्टेंट का नाम, FIR दर्ज

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 7, 2023, 10:35 pm IST

Elvish Yadav Snake Venom Case

India News (इंडिया न्यूज़), Elvish Yadav Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों खबरों में बने हुए है। बता दें कि एल्विश यादव पर कुछ दिनों पहले पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था। उन पर आरोप था कि वो रेव पार्टीं भी करवाते हैं। मेनिका गांधी ने नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। वहीं, अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब इस केस में बिग बॉस ओटीटी 2 के एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है।

सांप कांड में मनीषा रानी का भी नाम

आपको बता दें कि सांप कांड केस में एल्विश यादव के साथ अब उनकी दोस्त बिग बॉस ओटीटी 2 रनरअप मनीषा रानी (Manisha Rani) का नाम भी घसीटा जा रहा है। खबर है कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है। दरअसल, ये दावा एक्टर फैजान अंसारी ने किया है। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में मनीषा रानी पर लगाए गए गंभीर आरोप लगाए हैं।

फैजान अंसारी ने मनीषा रानी पर दर्ज कराई एफआईआर

इस दौरान फैजान अंसारी ने दावा किया है कि, मनीषा रानी भी एल्विश के साथ रेव पार्टी में जाती थी। इस केस में एल्विश के साथ मनीषा रानी भी शामिल है। इसके अलावा फैजान ने एल्विश पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एल्विश के लिए कहा, “एल्विश का बहुत बड़ा नेटवर्क है।” यहां तक कि फैजान ने एल्विश के खिलाफ एक हफ्ते के अंदर एल्विश के खिलाफ कोर्ट में सबूत भी पेश करने को कहा है।

एल्विश ने सभी आरोपों को किया था खारिज

बता दें कि, एल्विश पर फैजान अंसारी से पहले मेनिका गांधी ने पार्टी में सांप सप्लाई करने का आरोप लगाया था। हालांकि, एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और उन्होंने कहा था कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT