होम / Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन संग Triptii Dimri नहीं करेंगी रोमांस, निर्माता मुकेश भट्ट ने किया खुलासा

Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन संग Triptii Dimri नहीं करेंगी रोमांस, निर्माता मुकेश भट्ट ने किया खुलासा

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 28, 2023, 2:46 pm IST
ADVERTISEMENT
Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन संग Triptii Dimri नहीं करेंगी रोमांस, निर्माता मुकेश भट्ट ने किया खुलासा

Aashiqui 3 Mukesh Bhatt on Triptii Dimri

India News (इंडिया न्यूज़), Aashiqui 3 Mukesh Bhatt on Triptii Dimri: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को फिल्म ‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) में कास्ट किया गया है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) से तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की भी रातों-रात किस्मत चमक गई है। खबर आई कि अब तृप्ति डिमरी ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। लेकिन इन खबरों पर ‘आशिकी 3’ के निर्माता मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने इस रिपोर्ट पर रिएक्ट किया है।

‘आशिकी 3’ में नहीं दिखेंगी तृप्ति डिमरी

आपको बता दें कि निर्माता मुकेश भट्ट ने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को ‘आशिकी 3’ में कास्ट करने की खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने इतना तक कह दिया है वह तृप्ति से मिले तक नहीं हैं। हाल ही में एक मीडिया से बात करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा, “बकवास, ये बिल्कुल गलत है। मैं ये पहले ही कह चुका हूं कि हम स्क्रिप्ट और म्यूजिक तैयार होने तक कोई कास्टिंग नहीं कर रहें हैं। हर कोई मेरी पॉपुलर आशिकी फ्रेंचाइजी से पॉपुलैरिटी पाना चाहता है। ये एकदम गलत है। मैं अभी तक उनसे मिला भी नहीं हूं।” उन्होंने कहा कि बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए एकमात्र नाम कार्तिक आर्यन का है।

म्यूजिक के बाद होगी कास्टिंग

मुकेश भट्ट ने आगे कहा, “आशिकी 3 तब तक आगे नहीं बढ़ेगी जब तक वह इसके म्यूजिक से संतुष्ट नहीं होंगे। अब तक जो नाम फाइनलाइज हुआ है वो है कार्तिक आर्यन। कार्तिक और म्यूजिक ‘आशिकी 3’ के स्टार हैं। उसके बाद का म्यूजिक तैयार होने के बाद होगा उससे पहले नहीं।”

‘आशिकी 3’ को अनुराग बसु करेंगे डायरेक्ट

बता दें ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1990 में हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को मशहूर निर्माता महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। उसके बाद साल 2013 में ‘आशिकी 2’ आई थी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों का म्यूजिक सुपरहिट साबित हुआ था। अब फिल्म ‘आशिकी 3’ को अनुराग बसु डायरेक्ट करने वाले हैं।

 

Read Also:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT