MMCF Awards: वर्ष 1980 में मेवाड़ के 75वें एकलिंग दीवान महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ द्वारा शुरू किए गए महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन (MMCF) अवॉर्ड्स आज समाज में प्रेरणा का प्रतीक बन चुके हैं. इन पुरस्कारों के माध्यम से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है जिनका कार्य समाज सेवा, साहस और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
एक प्रतिष्ठित मंच
समय के साथ यह पहल एक प्रतिष्ठित मंच बन गई है जहां संस्कृति, समाज सेवा, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और विरासत संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान दी जाती है.
कहां आयोजीत किया जाएगा सम्मान समारोह?
इस वर्ष MMCF अवॉर्ड्स 2026 का सम्मान समारोह श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंहजी मेवाड़ द्वारा आयोजित किया जाएगा, जो मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान हैं. वे महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी भी हैं और कई सामाजिक तथा सांस्कृतिक पहलों का नेतृत्व कर रहे हैं.
किसे मिलेगा अवार्ड?
इस वर्ष के पुरस्कारों में डॉ. मॉली एम्मा ऐटकेन को कर्नल जेम्स टॉड अवॉर्ड, कमलेश सिंह को हल्दीघाटी अवॉर्ड और मारीमुथु योगनाथन को महाराणा उदय सिंह अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा.पन्ना धाय अवॉर्ड कैप्टन प्रणव छाबड़िया, तेजस चव्हाण, मोहम्मद ताज हयात, कैथरीन वार्ष्णेय, सुष्मिता डेविड, डेबोरा तवारेस और ईशा जयकर को दिया जाएगा.अन्य पुरस्कार विजेताओं में वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे (महर्षि हरित राशि अवॉर्ड), पृथिका यशिनी और भुवनेश जैन (महाराणा मेवाड़ अवॉर्ड), तरुण कुमार दाधीच (महाराणा कुंभा अवॉर्ड) और अजय रावत (महाराणा सज्जन सिंह अवॉर्ड) शामिल हैं.संगीत के क्षेत्र में डागर घराना अवॉर्ड प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को प्रदान किया जाएगा.
इसके अलावा डिंपल चांदत (राणा पुंजा अवॉर्ड), अवनी लेखरा और राम रतन जाट (अरावली अवॉर्ड) तथा राजेश वैष्णव (स्पेशल अवॉर्ड) को भी सम्मानित किया जाएगा. समारोह में राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन को भी मान्यता दी जाएगी. फाउंडेशन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भामाशाह अवॉर्ड, महाराणा राज सिंह अवॉर्ड और महाराणा फतेह सिंह अवॉर्ड भी प्रदान करेगा.