ADVERTISEMENT
होम / Breaking / Chandrayaan-3 Update: चंद्रमा के ऑर्बिट में एंट्री करते ही चंद्रयान-3 ने ISRO को भेजा पहला मैसेज

Chandrayaan-3 Update: चंद्रमा के ऑर्बिट में एंट्री करते ही चंद्रयान-3 ने ISRO को भेजा पहला मैसेज

BY: Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 6, 2023, 10:56 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Chandrayaan-3 Update: चंद्रमा के ऑर्बिट में एंट्री करते ही चंद्रयान-3 ने ISRO को भेजा पहला मैसेज

Chandrayaan-3 sent the first message to ISRO as soon as it entered the Moon’s orbit

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत के मिशन चंद्रयान-3 ने अबतक 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। शनिवार को धरती की ग्रैविटी के दायरे से बाहर निकल कर चंद्रयान-3 ने चांद की ऑर्बिट में एंट्री की। अब यहां से चंद्रयान-3 को स्टेप बाई स्टेप चंद्रमा के पास ले जाया जाएगा।

चंद्रयान-3 ने ISRO को भेजा पहला मैसेज 

भारत की अंतरीक्ष में बढ़ती धमक की चंद्रमा की ऑर्बिट से सबसे बड़ी खबर आ गई है। शनिवार को शाम में चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचते ही चंद्रयान-3 ने ISRO को पहला मैसेज भेज दिया हैं और वो मैसेज है ,” मैं चंद्रयान-3 हूं। मुझे चन्द्रमा की ग्रैविटी महसूस हो रही है”। चंद्रयान-3 ने जैसे ही चांद की कक्षा में कदम रखा, उसने धरती पर ISRO सेंटर को सबसे पहले यही मैसेज भेजा। अपने सफर के 22 दिन बाद मिशन चंद्रयान-3 ने शनिवार शाम को बड़ी चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर ली हैं।

चंद्रयान-3 पर ISRO का अपडेट

भारत के मिशन चंद्रयान-3 ने 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शनिवार को धरती की ग्रैविटी के दायरे से बाहर निकल कर चांद की ऑर्बिट में एंट्री कर ली है। ISRO के वैज्ञानिकों की मानें तो इस प्रोसेस को अंजाम देने में कुल आधे घंटे का वक्त लगा और चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा दिया गया। अब यहां से चंद्रयान-3 को स्टेप बाई स्टेप चंद्रमा के पास ले जाया जाएगा। आनेवाले 17 दिनों में चंद्रयान-3 चंद्रमा के चार और ऑर्बिट को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंच जायेगा। मतलब सबकुछ तय वक्त के अनुसार चलता रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान -3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई जा सकेगी।

स्पेस मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने की तारीफ

अंतरिक्ष राज्य मंत्री ने इसरो की इस शानदार उपलब्धि की तारीफ की है। अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”चंद्रयान 3 चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है। आने वाले दिनों में इसे चांद से 100 किलोमीटर की दूरी तक उतारा जाएगा। यात्रा बिना किसी बाधा के जारी है और चांद करीब आ रहा है और ज्यादा करीब।” बता दें कि चंद्रयान 3 की सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति बन जाएगा। अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही चंद्रमा पर अपने यान की सॉफ्ट-लैंडिंग करा सके हैं। अब हर एक गुजरते दिन के साथ भारत की उम्मीदें बढ़ती जा रही है।

Read More: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए अपडेट, यहां देखें अपने शहर के भाव

Tags:

Chandrayaan-3 earth orbitchandrayaan-3 isroindia news hindiISRO

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT