होम / Mumbai Road Accident: बांद्रा में तेज रफ्तार कार ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन की मौत, नौ घायल

Mumbai Road Accident: बांद्रा में तेज रफ्तार कार ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन की मौत, नौ घायल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 10, 2023, 4:37 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mumbai Road Accident: देश में आये दिन रोड हादसा  होता रहता है। वहीं इसी बीच मुंबई के बांद्रा से एक भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नौ लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिसमें दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। साथ ही इस हादसे में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।

क्या है पूरा मामला?

इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि, गुरुवार की रात करीब 10.15 बजे एक कार वर्ली से बांद्रा जा रही थी और गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर तेज रफ्तार कार एक गाड़ी से जाकर भिड़ गई, जिससे वह अनियंत्रित हो गई।

इसके बाद वह दो-तीन और गाड़ियों से जाकर टकरा गई। डीसीपी ने आगे कहते हैं कि, तेज रफ्तार कार ने करीब नौ गाड़ियों और एक दर्जन लोगों को टक्कर मारा है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नौ लोग घायल हुए है, जिनका इलाज जारी है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि, दो घायलों की हालत अत्यंत नाजुक है। मामले की जांच भी की जा रही है।

ये भी पढ़े-   

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

अशोक चोपड़ा के निधन को अब तक भूला नहीं पाई हैं Priyanka Chopra, पिता को खोने का दर्द किया बयां -Indianews
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया अपना ही फैसला, 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से जुड़ा है मामला- Indianews
Google Layoffs 2024: Google ने एक बार फिर छंटनी का एलान, पाइथॉन टीम सबसे ज्यादा प्रभावित-Indianews
Khalistani Terrorist: अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा, गुरपतवंत पन्नून को मारने के लिए RAW अधिकारी ने बनाया था हिट टीम
Rakesh Roshan ने अपने हार्डकोर वर्कआउट का वीडियो किया शेयर, पिता की फिटनेस पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR VS DC: अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगी टीम पंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
KKR VS DC: कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
ADVERTISEMENT