संबंधित खबरें
नेपाल सीमा पर स्थित 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने की तैयारी, शासन को भेजी गई सिफारिश
Delhi Election 2025: 'आलतू-फालतू' को वोट न दें', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, गांधी नगर में AAP के पक्ष में दिखा जनसैलाब
बैरिकेडिंग टूटी…नहीं मिली बचने की कोई जगह, महाकुंभ में मची भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, लोगों की चीख-पुकार से सहम गए श्रद्धालु
'हम शरीयत के खिलाफ कोई भी कानून …', मदनी बोले- UCC के विरोध में कोर्ट जाएगी जमीयत
नाइजीरिया में आतंकियों ने मचाई तबाही, मंजर देख कांप गए लोग, मौत के आंकड़े जान उड़ जाएंगे होश
WHO में शामिल होने जा रहा है अमेरिका! सरकार बनाते ही ट्रंप ने अब बनाई नई रणनीति
India News(इंडिया न्यूज),Subrata Roy Passes Away:लंबी बीमारी से जुझ रहे सहारा समूक के संस्थापक सुब्रत रॉय का आज मुंबई में निधन हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि, सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार 14 नंवबर को मुंबई में निधन हो गया। बता दें कि, सुब्रत रॉय का मुंबई के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में कल यानी बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा।
वही सुब्रत रॉय के निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”सहारा श्री सुब्रत राय सहारा जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि..
सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/QO6vAjriAv
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 14, 2023
इसके साथ ही समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि, ”सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!”
जानकारी के लिए बता दें कि, सुब्रत रॉय जमानत पर बाहर चल रहे थे। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी के आदेश पर तत्काल सुनवाई करते हुए रोक लगा दी थी। साथ ही उनके खिलाफ आगे किसी तरह की कार्रवाई को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। सुब्रत रॉय के खिलाफ इसी तरह का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहले से चल रहा है। वह जमानत पर बाहर थे।
आपके जानकारी के लिए बता दें कि, सहारा इंडिया के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में लोगों के पैसों का कई सालों से भुगतान नहीं करने का एक मामला चल रहा है। जहां लोगों ने ये पैसा कंपनी की कई स्कीमों में लगाए थे लेकिन बाद में सहाराश्री को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई थी।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.