संबंधित खबरें
सीतारमण ने यहां कर दिया निराश, औधें में मुंह गिरे दुनिया के 5वें सबसे बड़े नेटवर्क के शेयर्स
ये कैसा टूरिज्म, अब भारत करेगा दुनिया भर के लोगों का इलाज! क्या है निर्मला सीतारमण का मास्टर प्लान?
12 लाख तक नहीं लगेगा कोई टैक्स, अगर इससे एक रुपया भी ऊपर हुआ तो इतनी की जाएगी 'कर' वसूली
देश के लिए बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री की कितनी होती है सैलरी, जाने किस Tax स्लैब में आती हैं निर्मला सीतारमण?
सिर्फ Income Tax नहीं Budget 2025 में मिडिल क्लास के लिए कई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?
New Tax Slabs: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्स स्लैब का किया ऐलान
FM Nirmala Sitharaman and her Husband Parakala Prabhakar
India News (इंडिया न्यूज), FM Nirmala Sitharaman Profile: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश आज (23 जुलाई) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने जा रही हैं। आज 11 बजे बजट पेश किया जाएगा। बता दें कि एक बार फिर से मोदी सरकार ने निर्मला सीतारमण पर भरोसा जताते हुए उन्हें वित्त मंत्री बनाया है। इसी के साथ वो सातवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। उनके कंधों पर देश को विकसित इकॉनमी बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी अभी है। आज के बजट के बाद दो रिकॉर्ड अपने नाम वो दर्ज करेंगी एक सबसे लंबे बजट भाषण का तो वहीं सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड। इसके साथ ही बहुत कम लोग ये जानते हैं कि आज को बीजेपी का एक बड़ा चेहरा हैं उनका सुसराल किसी और पार्टी से ताल्लुक रखता है। चलिए जानते हैं।
निर्मला सीतारमण एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता हैं, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाल रही हैं। वह कर्नाटक निर्वाचन क्षेत्र से राज्यसभा में सांसद भी हैं। वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, यह पद उन्होंने मई 2019 में ग्रहण किया था। इससे पहले, इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए कुछ समय के लिए अतिरिक्त प्रभार के रूप में वित्त विभाग संभाला था।
सीतारमण ने 5 जुलाई, 2019 को सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया, जिसमें सालाना 5 लाख रुपये तक की कमाई वाले व्यक्तियों के लिए कर राहत बरकरार रखी गई, जिसे शुरू में उनके पूर्ववर्ती पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट में प्रस्तावित किया था। उन्होंने प्रगतिशील कराधान नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए 2 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक कर योग्य आय वालों के लिए बढ़ा हुआ अधिभार भी पेश किया।
जानकारी के अनुसार मदुरै के ब्राह्मण परिवार में 18 अगस्त 1959 को निर्मला सीतारमण का जन्म हुआ। उनके पिता एक रेलवे कर्मचारी थे, वहीं मां हाउसवाइ। उनकी पढ़ाई की बात करें तो तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज के इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। उसके बाद वो पोस्ट ग्रेजुएशन और एमफिल के लिए दिल्ली के जेएनयू में एडमिशन लिया। जहां वो परकला प्रभाकर से मिली। इस बीच दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। पहले दोनों के परिवार को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था फिर बच्चों की खुशी के लिए वो राजी हो गएं। साल 1986 में दोनों की सबकी रजामंदी से शादी हो गई।
Budget 2024: छपाई के समय कब तक कैद रहते हैं कर्मचारी, जानें बजट से जुड़ी पूरी प्रक्रिया?
परकला प्रभाकर (61) 1983 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कांग्रेस छात्र विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन (एनएसयूआई) इकाई के अध्यक्ष थे। उन दिनों वह शक्तिशाली केंद्रीय मंत्री पी वी नरसिम्हा राव के गुप्त सहयोगियों में से एक थे। उनके पिता आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकारों में 20 साल तक मंत्री रहे और उनकी मां कई बार कांग्रेस की विधान सभा सदस्य (एमएलए) रहीं। प्रभाकर को एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया था, जब तक कि वे 1986 में अपनी पत्नी निर्मला के साथ लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में अध्ययन करने के लिए लंदन नहीं चले गए। उन्होंने अपनी डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की और 1991 में भारत वापस आ इसके बाद 1994 और 1996 में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 1997 में वे भाजपा में शामिल हो गए और 1998 में नरसापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और वहां भी हार गए। 2006 में वे विधानसभा चुनाव भी हार गए। वे कुछ समय तक भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के प्रवक्ता भी रहे।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.