India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन के लिए आज (27 जनवरी) का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है. आज दोनों पक्षों के बीच फ्री ट्रेड डील हुई है.
India EU Trade Deal
India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन के लिए आज (27 जनवरी) का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है. भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच एक फ्री ट्रेड डील का ऐलान हुआ है. भारत और यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने 16वें इंडिया-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया. इस डील के बाद भारत में BMW और मर्सिडीज जैसी यूरोपियन कारों पर टैक्स 110% से घटकर 10% हो जाएगा. इसके अलावा, यूरोप से भारत में इंपोर्ट होने वाली शराब और वाइन पर भी टैक्स कम हो सकता है. PTI के मुताबिक यूरोपियन देशों से आने वाली शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है. इसे घटाकर 20-30% किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है. 27 जनवरी को भारत ने 27 यूरोपीय देशों के साथ यह FTA साइन किया. इससे इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा, नई इनोवेशन पार्टनरशिप बनेंगी और ग्लोबल लेवल पर सप्लाई चेन मजबूत होंगी. यह सिर्फ एक ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है, यह साझा समृद्धि का एक ब्लूप्रिंट है.
मोदी ने कहा, “इंडिया-EU एग्रीमेंट से टेक्सटाइल और ज्वेलरी को बढ़ावा मिलेगा.”PM मोदी ने मंगलवार को टेक्सटाइल, ज्वेलरी, लेदर और फुटवियर जैसे सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को बधाई दी.उन्होंने कहा कि इंडिया-EU एग्रीमेंट उनके लिए बहुत मददगार साबित होगा और इससे न सिर्फ इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सर्विस सेक्टर का भी और विस्तार होगा. उन्होंने कहा, “यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दुनिया भर के हर बिजनेस और हर इन्वेस्टर का इंडिया में भरोसा मजबूत करेगा. इंडिया सभी सेक्टर में ग्लोबल पार्टनरशिप पर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है.”
इस डील के तहत, भारत यूरोप से इंपोर्ट होने वाले कई प्रोडक्ट्स पर ज़्यादा टैक्स खत्म करने या काफी कम करने पर सहमत हो गया है. इनमें केमिकल्स, एयरक्राफ्ट, स्पेस से जुड़े इक्विपमेंट और मेडिकल मशीनरी शामिल हैं.
इस एग्रीमेंट के बाद, अब लगभग 90% मेडिकल और सर्जिकल इक्विपमेंट टैक्स-फ्री होंगे.
यूरोप से इंपोर्ट होने वाले खाने के प्रोडक्ट्स पर भारी ड्यूटी कम कर दी गई है. ऑलिव ऑयल, मार्जरीन और दूसरे वेजिटेबल ऑयल अब टैक्स-फ्री होंगे.
यूरोपियन देशों की वाइन पर अभी 150% टैरिफ लगता है. इसे घटाकर 20–30% कर दिया जाएगा. बीयर पर ड्यूटी 110% से घटाकर 50% कर दी जाएगी. स्पिरिट्स पर टैक्स 40% होगा.
भारत ने यूरोपियन कारों के लिए हर साल 2.5 लाख गाड़ियों का कोटा तय किया है, और इंपोर्ट ड्यूटी धीरे-धीरे घटाकर 10% कर दी जाएगी.
मशीनरी पर 44% तक और केमिकल्स पर 22% तक का टैक्स भी लगभग खत्म हो जाएगा. लगभग सभी एयरक्राफ्ट और स्पेस से जुड़े प्रोडक्ट अब बिना टैरिफ के आएंगे, जिससे भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा फायदा होगा.
वर्ष 2024-25 में भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच सामानों का द्विपक्षीय व्यापार 136.53 अरब डॉलर रहा. इसमें भारत का निर्यात 75.85 अरब डॉलर और आयात 60.68 अरब डॉलर था. इसी के साथ EU भारत का सबसे बड़ा सामानों का व्यापारिक साझेदार बन गया.साल 2024 में भारत और EU के बीच सेवाओं का व्यापार 83.10 अरब डॉलर का रहा. 2024-25 के दौरान भारत को EU के साथ व्यापार में 15.17 अरब डॉलर का अधिशेष (फायदा) हुआ.EU का बाजार भारत के कुल निर्यात का करीब 17 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि EU से भारत में होने वाला निर्यात उसके कुल वैश्विक निर्यात का लगभग 9 प्रतिशत है.
Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Udta Teer Day 4 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म…
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…