<
Categories: देश

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक बिना कोच ब्रेक के दौड़ती रही. लोको पायलट ने दो बार चेतावनी दी, फिर भी ट्रेन नहीं रोकी गई.

Vande Bharat Break Failure:  देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में शामिल वंदे भारत से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रही एक खाली वंदे भारत ट्रेन करीब 463 किलोमीटर तक ऐसे ही दौड़ती रही, जिसके कोचों के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे. हैरानी की बात यह है कि रास्ते में लोको पायलट ने दो बार इस खराबी की जानकारी अधिकारियों को दी, लेकिन ट्रेन को रोकने के बजाय आगे जाने की अनुमति दे दी गई. मामला सामने आने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं.

24 अक्टूबर को हुई थी घटना

यह घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है. खाली वंदे भारत ट्रेन को झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी तक पहुंचाया जाना था. इसके लिए ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन से जोड़ा गया था. नियम के मुताबिक, ट्रेन के सभी कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम को इंजन के ब्रेक सिस्टम से जोड़ना जरूरी होता है, ताकि जरूरत पड़ने पर पूरी ट्रेन रुक सके. लेकिन इस प्रक्रिया में बड़ी चूक हो गई. वंदे भारत के कोचों का ब्रेकिंग सिस्टम इंजन से ठीक तरह से नहीं जुड़ा था. इसके बावजूद ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

लोको पायलट ने दो बार दी चेतावनी

हटिया से ट्रेन रवाना होने के बाद लोको पायलट ने ब्रेक की जांच की. इस दौरान उसे महसूस हुआ कि ट्रेन के ब्रेक बेहद कमजोर हैं और ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. रांची स्टेशन पहुंचने पर उसने सेक्शन कंट्रोलर और ट्रैक्शन लोको कंट्रोलर को लिखित शिकायत भी दी. इसके बावजूद ट्रेन को आगे जाने की अनुमति मिल गई. इसके बाद मुरी स्टेशन से ट्रेन चलाने वाले दूसरे लोको पायलट ने भी ब्रेक में खराबी की जानकारी कंट्रोल रूम को दी. उसने बताया कि BP प्रेशर कम करने के बावजूद ट्रेन के कोचों में ब्रेक नहीं लग रहे थे. यानी दो बार शिकायत मिलने के बाद भी ट्रेन का सफर जारी रहा.

DDU स्टेशन पर खुली पूरी लापरवाही की पोल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन की जांच की. यहां पता चला कि सभी कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम इंजन से अलग थे. इसी वजह से कोचों के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन ने करीब 463 किलोमीटर का सफर इंजन के ब्रेक और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के सहारे पूरा किया. इस दौरान कोचों के अपने ब्रेक इस्तेमाल नहीं हो सके. अगर रास्ते में किसी आपात स्थिति में पूरी ट्रेन को रोकने की जरूरत पड़ती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

रेलवे ने कई कर्मचारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

दक्षिण पूर्व रेलवे के शुरुआती जांच आदेश में कई स्तरों पर लापरवाही की आशंका जताई गई है. इसमें कोच और वैगन विभाग के कर्मचारियों, सेक्शन कंट्रोलरों, ट्रैक्शन कंट्रोलरों और ट्रेन चलाने वाले स्टाफ की भूमिका की जांच की जा रही है. जांच में यह भी सवाल उठाया गया है कि ट्रेन रवाना करने से पहले कोचों के ब्रेक की सही तरीके से जांच क्यों नहीं की गई. साथ ही, ट्रेन चलाने वाले कर्मचारियों को वंदे भारत के ब्रेकिंग सिस्टम की पूरी जानकारी थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

DRM को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

रेलवे ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक माना है. रांची के DRM को पूरे मामले की जांच करने, जिम्मेदार कर्मचारियों की पहचान करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के उपाय सुझाने को कहा गया है. इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब लोको पायलट ने समय रहते ब्रेक फेल होने की जानकारी दे दी थी, तो ट्रेन को रोककर उसकी जांच क्यों नहीं की गई?

ये भी पढ़ें: पहले की हत्या, फिर लाश के साथ 3 बार किया रेप; अब सीएम योगी के सिंघमों दी ऐसी सजा; जानकर मिलेगा सुकून

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST

Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…

Last Updated: November 16, 2026 09:02:31 IST

फिर जेनसन हुआंग बनेंगे Nvidia के CEO? एलन मस्क ने लेटर में ऐसा क्या लिखा, कंपनी के उड़े होश

Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…

Last Updated: November 16, 2026 08:46:46 IST

Gold Price 16 November 2026: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…

Last Updated: November 16, 2026 09:14:30 IST

Watch Video: ‘सैयारा’ के इश्क का चढ़ा ऐसा खुमार! चलती बाइक पर कपल का Liplock हुआ वायरल ; पुलिस के सामने पकड़ने पकड़े कान

Watch Video: हाईवे पर चलती बाइक पर कपल का Liplock करते वीडियो वायरल हो रहा…

Last Updated: November 16, 2026 08:36:50 IST