<
Categories: Business

Gold Investment for Marriage: बच्चे की शादी के लिए पहले से ही खरीदना चाहते हैं सोना? जानें क्या वाकई अब कर लेना चाहिए गोल्ड में निवेश

सोने के दामों में पिछले एक साल से लगातार बढ़त देखी जा रही है. इसलिए अगर आप गोल्ड में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें. इस लेख में आज हम बात करेंगे कि बच्चे की शादी के लिए अभी से सोना खरीदना सही है या नहीं?

How to Invest in Gold: एक ओर जहां सोने के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोग अपने बच्चों की शादी के बारे में अभी से सोचने लगे हैं. शादी की उम्र नहीं होने के बाद भी अधिकांश लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि कहीं उनके बच्चों की शादी तक सोना और महंगा न हो जाए. इसलिए लोग अब सोने के बढ़े हुए दामों में भी पहले से सोना रख लेने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि, देखते-देखते सोना आज 179,000 प्रति ग्राम की कीमत पर बिक रहा है. 

सोने के दामों में पिछले एक साल से लगातार बढ़त देखी जा रही है. इसलिए अगर आप गोल्ड में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें. इस लेख में आज हम बात करेंगे कि बच्चे की शादी के लिए अभी से सोना खरीदना सही है या नहीं? 

बच्चे की शादी के लिए अभी से सोना लेना सही है या नहीं?

बिजनेस सेक्टर के जानकारों की मानें तो सोना लेना आजकल किसी प्रॉपर्टी खरीदने से कम नहीं है. अगर आप अपने बच्चे की शादी के लिए आज से ही सोने में निवेश करना चाहते हैं तो यह एक समझदारीभरा निर्णय हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोने के दाम का इतिहास उठाकर देखा जाए तो सोने के दामों में कभी गिरावट नहीं देखी गई है. बल्कि, सोने के दाम हर साल बढ़ते ही हैं.

अगर आप आज से सोने में निवेश करते हैं तो कुछ साल बाद जब आपके बच्चे की शादी होगी तब आपको सोना लेने की कोई टेंशन नहीं रहेगी. अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो निश्चितौर पर यह एक बेहतर निर्णय है. 

क्या डिजिटल गोल्ड लेना रहेगा फायदे का सौदा?

अगर आप फीजिकल गोल्ड लेने के बजाय डिजिटल गोल्ड में इनवेस्ट (Physical or Digital Gold) करना चाहते हैं तो भी यह एक फायदे का सौदा हो सकता है. देखा जाए तो डिजिटल गोल्ड रखना फीजिकल गोल्ड से ज्यादा सुरक्षित होता है और इसपर आपको मेकिंग चार्ज नहीं देने पड़ते हैं. इस गोल्ड को भी आप कभी भी बेच सकते है. हालांकि, अगर आप डिजिटल गोल्ड ले रहे हैं तो कुछ चुनिंदा और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स से ही लेना चाहिए. 

प्लैनिंग के साथ खरीदें सोना

अगर आपका बच्चा अभी छोटा है तो पूरी प्लैनिंग के साथ आप उसके लिए गोल्ड खरीद सकते हैं. ऐसे में आपको हर साल गोल्ड खरीदने का छोटा टार्गेट बनाना चाहिए. अपनी कमाई का 10 से 20 फीसदी हिस्सा गोल्ड में डालें और वह भी अक्षय तृतीया और पुष्य नक्षत्र जैसे सीजन में जब सोने के दाम कम हों. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

IPL 2026 Points Table: 4 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल? रियान पराग की टीम पहुंची टॉप पर

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 4 मुकाबले खेले जा चुके…

Last Updated: April 1, 2026 08:59:38 IST

Punjab & Sind Bank Vacancy: ग्रेजुएट की है डिग्री, तो बैंक में अफसर बनने का मौका, 85000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने…

Last Updated: April 1, 2026 08:38:36 IST

LPG Price Hike: कितने बढ़े LPG के दाम? गैस सिलेंडर बुक करने से पहले चेक कर लें लेटेस्ट प्राइस

LPG Price Hike: ईरान-इजराइल में चल रही जंग का काफी बुरा असर भारत में देखने…

Last Updated: April 1, 2026 08:10:51 IST

Gold Rate Today 1 April 2026: ईरान जंग में नरमी की उम्मीद से बढ़े सोने के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold Rate Today 1 April 2026: सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी रही…

Last Updated: April 1, 2026 08:06:16 IST

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने गुजरात को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, कूपर कॉनली बने हीरो

PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को गुजरात…

Last Updated: April 1, 2026 08:00:49 IST

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? 1 या 2 अप्रैल को लेकर क्यों है भ्रम, पूजा का सही समय

Chaitra Purnima 2026 Date: पूर्णमासी कब की है? चैत्र पूर्णिमा 2026 की सही तिथि को…

Last Updated: April 1, 2026 07:47:37 IST