<
Categories: बिज़नेस

Gold Rate Today 1 April 2026: ईरान जंग में नरमी की उम्मीद से बढ़े सोने के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold Rate Today 1 April 2026: सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी रही और यह करीब दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया. अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद और कमजोर डॉलर ने इस तेजी को सपोर्ट दिया. वहीं तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई का दबाव कम हुआ, जिससे सोने को और मजबूती मिली.

आज सोने का भाव (आज का सोने का रेट) 1 अप्रैल 2026: बुधवार (4 मार्च) को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह लगभग दो हफ्ते के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया. लगातार चौथे सत्र में बढ़त का यह सिलसिला जारी रहा, जिसे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से समर्थन मिला. साथ ही कमजोर डॉलर ने भी सोने की कीमतों को मजबूती दी.सुबह 5:05 बजे तक स्पॉट गोल्ड 0.5% यानी 21 डॉलर बढ़कर 4,688.44 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. यह लगातार चौथा दिन है जब सोने में तेजी देखी गई। कीमतें 20 मार्च के बाद के अपने उच्चतम स्तर के आसपास बनी हुई हैं.

पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि कीमती धातुएं (Precious Metals) इक्विटी और बॉन्ड यील्ड के विपरीत दिशा में चल रही हैं. गिरती बॉन्ड यील्ड और स्थिर डॉलर इंडेक्स सोना और चांदी की कीमतों को सपोर्ट दे रहे हैं.

शहर के हिसाब से 24K, 22K और 18K सोने का रेट

शहर का नाम 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,49,130 ₹1,36,700 ₹1,14,600
मुंबई ₹1,49,510 ₹1,37,050 ₹1,12,130
दिल्ली ₹1,49,660 ₹1,37,200 ₹1,12,280
बेंगलुरु ₹1,49,510 ₹1,37,050 ₹1,12,130
कोच्चि ₹1,49,510 ₹1,37,050 ₹1,12,130
कोलकाता ₹1,49,510 ₹1,37,050 ₹1,12,130
हैदराबाद ₹1,49,510 ₹1,37,050 ₹1,12,130
पटना ₹1,49,560 ₹1,37,100 ₹1,12,180
लखनऊ ₹1,49,660 ₹1,37,200 ₹1,12,280

कमजोर डॉलर से बढ़ी मांग

अमेरिकी डॉलर अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले 0.1% गिरकर 100 के स्तर से नीचे आ गया. कमजोर डॉलर की वजह से विदेशी निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है.जेनर मेटल्स के वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर मेटल स्ट्रैटेजिस्ट पीटर ग्रांट के अनुसार, “सोने में मौजूदा तेजी सकारात्मक है और मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद से प्रेरित है. हालांकि, ट्रेंड के जारी रहने की पुष्टि के लिए और तेजी जरूरी है.”

आज IBJA के अनुसार सोने का भाव

शुद्धता (कैरेट) सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) शाम का रेट
24 कैरेट गोल्ड ₹1,46,733 –
23 कैरेट गोल्ड ₹1,46,145 –
22 कैरेट गोल्ड ₹1,34,407 –
18 कैरेट गोल्ड ₹1,10,050 –
14 कैरेट गोल्ड ₹85,839 –

भू-राजनीतिक घटनाक्रम का असर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध “दो से तीन हफ्तों” में खत्म हो सकता है और इसे खत्म करने के लिए ईरान को कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है. इन खबरों के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि ईरान इस युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार है, बशर्ते कुछ शर्तें पूरी की जाएं.तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई का दबाव कम होता है, जिससे ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की संभावना घटती है. इसका सीधा फायदा सोने की कीमतों को मिलता है.

2008 के बाद सबसे खराब प्रदर्शन

मार्च महीने में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले सात महीनों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया. यह गिरावट 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे खराब मासिक प्रदर्शन माना जा रहा है.वैश्विक वित्तीय संकट 2007 से 2009 के बीच आया था, जो सितंबर 2008 में लेहमन ब्रदर्स के दिवालिया होने के बाद अपने चरम पर पहुंचा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST