Live
Search
Home > Business > एक महीने में 30% टूटी बिटकॉइन की कीमत, जानें बिटकॉइन या शेयर मार्केट कहां निवेश करने पर मिलेगा हाई रिटर्न

एक महीने में 30% टूटी बिटकॉइन की कीमत, जानें बिटकॉइन या शेयर मार्केट कहां निवेश करने पर मिलेगा हाई रिटर्न

बिटकॉइन की कीमत में लगातार सोने-चांदी के भाव की ही तरह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं क्रिप्टो मार्केट के हाल के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 14, 2026 11:16:47 IST

Mobile Ads 1x1

Bitcoin Price Today: आज कल हाई रिटर्न और इनवेस्टमेंट के मॉडर्न तरीके के देखते हुए लोग क्रिप्टो करंसी मार्केट से काफी प्रभावित हो रहे हैं. स्टॉक मार्केट के बाद क्रिप्टो मार्केट में लोगों के निवेश करने में रुचि बढ़ रही है. लेकिन, स्टॉक मार्केट की तरह क्रिप्टो केवल सुबह 9:15 से लेकर दोपहर के 3: 30 बजे तक ही नहीं खुली रहती है, बल्कि क्रिप्टो मार्केट 24×7 खुला रहता है और यह Bombay Stock Exchange की तरह समय-सीमा के अनुसार काम नहीं करता है. लेकिन, क्रिप्टो मार्केट की चाल पिछले एक महीने से काफी धीमी गति से चल रही है.

बिटकॉइन की कीमत में लगातार सोने-चांदी के भाव की ही तरह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं क्रिप्टो मार्केट के हाल के बारे में. 

एक महीने में 30 प्रतिशत घटी बिटकॉइन की कीमत 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक महीने में बिटकॉइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price Today) लगातार घटी है, हालांकि, कभी-कभी मार्केट में तेजी भी देखने के लिए मिली है. लेकिन, एक महीने का आंकलन किया जाए तो बिटकॉइन की कीमत पिछले एक महीने में 30 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली है. यह मार्केट बिलकुल उसी तरह काम कर रही है, जैसे कि सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. 

क्या है आज बिटकॉइन का दाम 

मिली जानकारी के मुताबिक बिटकॉइन कीमत आज यानि 14 फरवरी 2026 को $66,486.07 पर आ गई है. बात करें अगर 10 फरवरी की तो इस दिन बिटकॉइन की कीमत $70,130.38 पर थी. इसके साथ ही आज पिछले 24 घंटों में क्रिप्टों कॉइन में 1.41 फीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की गई है. 7 फरवरी 2026 को बिटकॉइन की कीमत में 11 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद अगले ही दिन 8 फरवरी को दोबारा से मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी. 

बिटकॉइन या शेयर मार्केट कहां करें निवेश

देखा जाए तो बिटकॉइन और शेयर मार्केट दोनों में ही निवेश करना कोई सुरक्षित तरीका नहीं है. हालांकि, मार्केट अगर अच्छा पर्फॉम करती है तो दोनों में ही आपको बेहतर और अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है. हालांकि, शेयर मार्केट की तुलना में बिटकॉइन में ज्यादा अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है और यह एक फायदेमंद डिजिटल एसेट हो सकता है.

MORE NEWS

Home > Business > एक महीने में 30% टूटी बिटकॉइन की कीमत, जानें बिटकॉइन या शेयर मार्केट कहां निवेश करने पर मिलेगा हाई रिटर्न

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 14, 2026 11:16:47 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS