इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारत में जैसे ही शादी विवाह का सीजन शुरू हुआ है, सोने चांदी की कीमतों में धीरे धीरे तेजी आनी शुरू हो गई है। सप्ताह के पांचवें कारोबारी दिन शुक्रवार 27 मई 2022 को देश में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोना आज 50 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 200 रुपए का उछाल आया है।

इसके साथ ही 10 ग्राम सोना 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,160 रुपए है। वहीं, दूसरी ओर एक किलो चांदी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,360.00 रुपए में बिक रही है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 51,980 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63140 रुपए में मिल रही है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

Gold Gold

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 47648 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,980 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47722 और 24 कैरेट सोना 52,060 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,667 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 52,000 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,125 और 24 कैरेट 52,210 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत

ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत 7 सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वेलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

ये भी पढ़ें : ट्विटर के शेयरों में गिरावट जारी, 200 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हुए एलन मस्क

ये भी पढ़ें : एशियन ग्रेनिटो इंडिया के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी, शेयरों में आई गिरावट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube