Live
Search
Home > Business News > इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर बैठे बदलें Voter ID Address, जानें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत और कितना लग सकता है समय

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर बैठे बदलें Voter ID Address, जानें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत और कितना लग सकता है समय

अगर आप किसी दूसरे शहर में रहने लगे हैं और वोटर आईडी पर मौजूदा एड्रेस अपडेट कराना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे इस प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं वोटर आईडी पर एड्रेस चेंज करने के लिए क्या करना चाहिए.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 18, 2026 18:52:03 IST

Mobile Ads 1x1

Voter Id Adress Change: पहले के समय में voter ID पर एड्रेस बदलवाना तो दूर बल्कि, वोटर आईडी कार्ड बनवाना तक मुश्किल होता था. लेकिन, आज के समय में वोटर आईडी बनवाने और इसपर एड्रेस अपडेट करवाने या बदलवाने का प्रोसेस काफी आसान हो चुका है. अब इसके लिए आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि कुछ आसान स्टेप्स में आप घर बैठे-बैठे अपने वोटर आईडी कार्ड पर एड्रेस अपडेट करा सकते हैं.

अगर आप किसी दूसरे शहर में रहने लगे हैं और वोटर आईडी पर मौजूदा एड्रेस अपडेट कराना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे इस प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं वोटर आईडी पर एड्रेस चेंज करने के लिए क्या करना चाहिए. 

ऑनलाइन कैसे बदल सकते हैं voter ID पर एड्रेस

वोटर आईडी पर ऑनलाइन एड्रेस बदलने के लिए आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल www.nvsp.in पर लॉगिन करना है. 
अब आपको फॉर्म 8 पर जाना है और रजिस्ट्रेशन करना है. अगर आप किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में चले गए हैं तो ऐसे में फॉर्म 6 और एक ही निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी जगह पर रहने गए हैं तो फॉर्म 8a के ऑप्शन पर जाना है. 
अब आपको अपना नाम, मौजूदा पता, ईमेल, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी चीजों के बारे में जानकारी भरनी है. 
इसके बाद आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस को एड्रेस प्रूफ के तौर पर डाउनलोड करके फॉर्म के साथ अटैच करें. 
अब आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है. लीजिए आपका एड्रेस चेंज का प्रोसेस पूरा हो गया.

एप्लिकेशन को कर सकते हैं ट्रैक 

फॉर्म भरने के बाद आप अपनी एप्लिकेशन को ट्रैक करके यह जान सकत हैं कि आपके एड्रेस चेंज होने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है. वोटर आईडी पर एड्रेस चेंज कराने के लिए आपको किसी फीस का भुगतान नहीं करना होगा. फॉर्म भरने के बाद कुछ दिनों से कुछ हफ्तों तक का भी समय लग सकता है. जिसके बाद आपको एक नया अपडेटेड वोटर आईडी कार्ड दिया जाएगा.

MORE NEWS