पहले के समय में बिजली के बिल में किसी भी बदलाव को कराने के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं. ऐसे ही बिजली के कनेक्शन में भी बदलाव करने के लिए लोग घंटों-घंटों तक लाइन में लगे रहते थे. लेकिन, अब बिजली के बिल में किसी तरह का बदलाव करना काफी आसान और कॉमन हो गया है. अगर आप बिजली के बिल में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं या नाम बदलवाना चाहते हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें.
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे बिजली के बिल में नाम ट्रांसफर कैसे किया जाता है. जिससे आपको किसी तरह की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. चलिए आसान स्टेप्स में समझते हैं पूरा प्रोसेस.
बिजली बिल पर नाम बदलवाने के लिए क्या करें
अगर आप बिजली बिल पर नाम बदलवाना या ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर portal.mpcz.in जाएं. अब आपको
UPPCL Online पर जाना है. अब आपको लॉगिन/रजिस्ट्रेशन पर जाकर अपनी Consumer ID (खाता संख्या) के जरिए लॉगिन कर लेना है. अगर आपका कोई अकाउंट नहीं है तो Register Now पर जाकर बनाएं. अब आपको Services लॉगिन करने के बाद मेनू में General Services के टैब पर जाना है. इसके साथ ही Name Change के विकल्प पर क्लिक करें.
क्या होंगे जरूरी दस्तावेज
बिजली के बिल में नाम ट्रांसफर करने के लिए आपको एक डिजिटल फॉर्म भरना है, जिसमें मालिक का नाम, मोबाइल नंबर और पता आदि भरना है. इसके साथ ही आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं. अब आपको एक 200 से लेकर 500 रुपये की एक फीस भरनी है, जिसे आप UPI और Card के जरिए भी भर सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेजों में पहचान पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स आदि देने हैं. फॉर्म भरने के बाद आप अपने एप्लीकेशन को ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं.