India AI Summit 2026: भारत में आज यानि 16 फरवरी 2026 से AI impact summit 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जोकि नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहा है. भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर यह बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इनऑगरेट किया जाएगा. कार्यक्रम में दुनियाभर के टेक के बड़े लीडर्स और स्टार्टअप व टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले लोग आ रहे हैं.
यह सबमिट अबतक का एक बड़ा और एआई इनोवेशन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इस लेख मे हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं और यह समिट कितने दिनों तक चलेगा. चलिए जानते हैं इस बारे में.
कैसे ले सकते हैं हिस्सा?
मिली जानकारी के मुताबिक यह समिट कुल 5 दिनों के लिए आयोजित किया जाना है, जिसका शुरुआत आज से होगी. वहीं, कार्यक्रम रोजाना सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक चलेगा. अगर आप इस समिट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और AI impact summit 2026 के लिए delegate के तौर पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है. अब आपको अपनी सभी जरूरी जानकारियों को भरना है और ओटीपी के जरिए अपनी ऑफिशियल ईमेल को वेरिफाई करना है. बता दें कि इस समिट के लिए आपको कोई फीस नहीं चुकानी है.
QR कोड को कर सकते हैं स्कैन
AI इम्पैक्ट 2026 समिट का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेने के बाद आपको ईमेल के जरिए एक QR कोड भेजा जाएगा. अब आपको इस QR कोड को गेट नंबर 4 और गेट नंबर 10 के साथ-साथ सुषमा स्वराज भवन गेट नंबर 2 पर एंट्री के दौरान QR कोड को दिखाना होगा. अगर आप delegate के तौर पर समिट में जा रहे हैं तो ऐसे में एक फोटो और पहचान पत्र भी लेकर जाएं.
ये लोग बन रहे हैं AI इम्पैक्ट 2026 समिट का हिस्सा
भारत में होने वाले इस समिट में दुनियाभर से लोग हिस्सा ले रहे हैं. इस समिट में टेक कंपनियों के एग्जीक्यूटिव्स और एक्सपर्ट्स के साथ-साथ बड़े पत्रकार, सिविल सोसाइटी ग्रुप, पॉलिसी निर्माता और राज्यों के हेड भी शामिल हो रहे हैं. इस समिट में स्टार्टअप और AI से जुड़ी बातों की जानकारी दी जाएगी. यह समिट AI पर बेस्ड सबसे बड़े ग्लोबल समिट माना जा रहा है.