India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में भले ही उतार-चढ़ाव हो रहा हो, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने रविवार (16 मार्च, 2025) को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी संशोधन नहीं किया गया है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन कोई संशोधन नहीं हुआ है। तेल कंपनियों द्वारा तेल की कीमतों में आखिरी बार संशोधन मार्च 2024 में किया गया था। सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट करती हैं।

प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो यह 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये है। अंत में, चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

  • शहर                         पेट्रोल                  डीजल
  • बेंगलुरु                     102.86                88.94
  • लखनऊ                   94.65                  87.76
  • नोएडा                      94.66                  87.76
  • गुरुग्राम                   94.98                  87.85
  • चंडीगढ़                   94.24                 82.40
  • पटना                    105.42                 92.27

कौन तय करता है कीमत?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल के दाम चेक कर सकते हैं।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 16 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको तेल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।

हरियाणा की मंडियों में आज से सरसों की सरकारी खरीद शुरू, अम्बाला के किसानों में रोष, अम्बाला में नहीं बनाया खरीद सेंटर